{"_id":"5a3fba3d4f1c1b0b788b4a4f","slug":"201514125885-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के विवाद में पड़ोसियों का तांडव, लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के विवाद में पड़ोसियों का तांडव, लगाई आग
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगेशरगंज। हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान पड़ोसियों ने जमकर तांडव मचाया। पहले तो परिवार को जमकर पीटा और फिर तोड़फोड़ करने के बाद घर में आग लगा दी। मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
अंतू थाना क्षेत्र के बासूपुर निवासी इंद्रजीत (22) पुत्र सुधाकर पांडेय रविवार दोपहर घर में खाना खाने के लिए बैठा। उसने अपनी बहन पूजा (17) से पानी लाने को कहा। वह हैंडपंप पर पानी भरने पहुंची तो वहां पड़ोसी चंदन बाल्टी में पानी भर रहा था। आरोप है कि पूजा एक गिलास पानी लेने के लिए बोली तो वह होकर गालीगलौच करने लगा। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। चंदन पक्ष के लोगों ने पूजा को मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर इंद्रजीत और उसकी मां चंद्रावती (65) पहुंची तो उन्हें भी पीटा गया। हमलावरों ने इंद्रजीत के दरवाजे पर रखी साइकिल, तख्त में तोड़फोड़ की। साथ ही रिहायशी छप्पर में आग लगा दी। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और आग बुझाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में इंद्रजीत की तहरीर पर पुलिस ने चंदन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।