फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   20,000 looted from stolen automobile shopkeeper

तमंचा सटाकर आटोमोबाइल दुकानदार से 20 हजार लूटे

Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
आटोमोबाइल की दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। दुकानदार से 20 हजार रुपये, मोबाइल समेत बैग लूटकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी विष्णु प्रताप सिंह की कोषागार चौराहे के करीब आटोमोबाइल की दुकान है। रविवार की देर रात वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। एटीएल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन


जेब से 20 हजार रुपये, मोबाइल निकालने के बाद कागजात से भरा बैग लूटकर बदमाश कटरामेदनीगंज की ओर भाग निकले। राहगीरों की मदद से विष्णु ने परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर प्रभारी नगर कोतवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ के बाद संदिग्ध लोगों की धरपकड़ करने निकल पड़े। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed