फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शौचालय की धनराशि हजम करने वाले सचिव निलंबित

शौचालय की धनराशि हजम करने वाले सचिव निलंबित

Fri, 15 Feb 2019 08:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
शौचालय की धनराशि हजम करने वाले सचिव निलंबित
शौचालय की धनराशि हजम करने वाले सचिव निलंबित
विज्ञापन

शिवगढ़ ब्लाक के चंदीगोविंदपुर गांव का मामला
जांच में 54,200 रुपये का मिला था घपला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के शिवगढ़ विकास खंड में शौचालय में घपला करने वाले एक और ग्राम विकास अधिकारी पर गाज गिरी है। 54,200 रुपये के घपले में आरोपी सचिव को निलंबित करते हुए डीडीओ ने गौरा बीडीओ को जांच करने का आदेश जारी किया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में घपला करने वालों पर अब अफसरों की गाज गिरनी शुरू हो गई है। शिवगढ़ विकास खंड के चंदीगोविंदपुर गांव में 54,200 रुपये के घपला का मामला उजागर हुआ है। उपकृषि निदेशक और श्रम उपायुक्त की जांच में शौचालय की धनराशि का बंदरबांट करने वाले सचिव और प्रधान पर कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने चंदीगोविंदपुर गांव में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सरोज को निलंबित किया गया है। साथ ही बीडीओ गौरा को जांच अधिकारी नामित किया है। डीडीओ ने बीडीओ से 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। डीडीओ ने बताया कि अनियमितता में शामिल कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है। इधर, डीपीआरओ उमाशंकर पांडेय ने बताया कि प्रधान को हटाकर त्रिस्तरीय कमेटी का गठन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दीवानी कर्मचारियों का देयक नहीं मिलने पर नाराजगी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में दीवानी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की गई। जिलाध्यक्ष मनोकानिका उपाध्याय ने कहा कि 28 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन में यह मुद्दा गंभीरता से उठाया जाएगा। इस मौके पर हरिकेश सिंह, इंद्रमणि मिश्र, राम बहादुर शर्मा, विजय नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले शुक्रवार को कचहरी में हुए प्रदर्शन में पल्लवी मिश्र को न्याय दिलाने की मांग की गई। 20 दिसंबर से धरने पर बैठी पीड़िता जिला प्रशासन से न्याय मांग रही है। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, गुलहसन, जलालुद्दीन, संजीव कुमार यादव, गंगा बख्श सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed