{"_id":"594fc5f34f1c1b25438b4594","slug":"191498400243-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर हमले के आरोपी ने बेचा था 3.5 लाख का मक्का 17-54-27","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर हमले के आरोपी ने बेचा था 3.5 लाख का मक्का 17-54-27
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही पर हमले के आरोपी ने बेचा था 3.5 लाख का मक्का
गुजरात में आरोपी अनीश घटना को अंजाम देकर हो गया था फरार
गुजरात पुलिस को थी अनीश की तलाश, पुलिस ने भेजी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मानधाता थाने के सिपाही पर हमले का आरोपी अनीश पांच माह पहले गुजरात में 3.5 लाख का मक्का चोरी से बेचकर भाग निकला था। गुजरात पुलिस को उसकी तलाश थी। मानधाता पुलिस ने गुजरात पुलिस को मामले से अवगत कराया है।
शुक्रवार को अलविदा की नमाज संपन्न कराकर थाने पर लौट रहे मानधाता थाने के सिपाही मोहन प्रसाद को चार बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद चारों आरोपी भाग निकले थे। 23/24 जून की रात पुलिस ने हमले के एक आरोपी अनीश पुत्र जैनुद्दीन को मुठभेड़ में धर दबोचा। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसने कई घटनाओं का राज पुलिस को बताया था। पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो अनीश पुत्र जैनुद्दीन ने पांच माह पहले गुजरात में रहता था और ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। वह ट्रक मालिक शब्बीर को धोखे में रखकर 3.5 लाख का मक्का बेच कर फरार हो गया। इस मामले में ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गुजरात पुलिस शब्बीर, अनीश, शहजाद को खोज रही थी। उसकी तलाश में पुलिस यहां आकर भी लौट चुकी थी। मानधाता पुलिस ने गुजरात पुलिस को अनीश की गिरफ्तारी से अवगत करा दिया है। एसओ मानधाता ने बताया कि अनीश ने गुजरात में घटित कई घटनाओं की जानकारी दी है।
इनसेट-
पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर थाने से भागा अनीश का भाई
मानधाता पुलिस को गच्चा देकर थाने से अनीश का भाई इरफान भाग निकला। बताते हैं कि घटना के बाद ही पुलिस ने इरफान को धर दबोचा था। पुलिस उससे बराबर पूछताछ कर रही थी। उसने कई अपराधिक घटनाओं के बारे में पुलिस को जानकारी भी दी थी। शनिवार की रात मौका पाकर इरफान थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
इनसेट-
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
सिपाही पर हमले के आरोपी आशिक अली उर्फ सोनू समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश पर दबिश दे रही है। शनिवार की रात तीनों की रिश्तेदारियों में छापेमारी की लेकिन वे नहीं मिले। मानधाता के अलावा स्वाट टीम व जेठवारा थाने की पुलिस को लगाया गया है।