फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दिनदहाड़े गैस एजेंस सेल्समैन से 27 हजार लूटे

दिनदहाड़े गैस एजेंस सेल्समैन से 27 हजार लूटे

Wed, 26 Dec 2018 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े गैस एजेंस सेल्समैन से 27 हजार लूटे
फोटो-
विज्ञापन

दिनदहाड़े गैस एजेंसी सेल्समैन से 27 हजार लूटे
नकाबपोश तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर अंजाम दी घटना, घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी
मौके पर पहुंचे पुलिस बता रही लेनदेन का विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर शहर में गैस एजेंसी संचालक से 27 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। वारदात के मोहल्ले में लोग खौफजदा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लूट की घटना को खारिज करते हुए लेनदेन का विवाद बता रही है।
नगर कोतवाली के बाबागंज में यश गैस एजेंसी है। टक्करगंज में गैस गोदाम भी बना रखा है। जहां से लोगों को सिलेंडर वितरित किया जाता है। बुधवार दोपहर सेल्समैन शुभम मिश्रा निवासी अचलपुर अपने तीन साथियों के साथ ग्राहकों को सिलेंडर दे रहा था। तभी अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने सीधे सेल्समैन शुभम को तमंचा सटा दिया और उसकी जेब से 26 हजार 680 रुपये निकाल लिए। गैस लेने आए ग्राहक रमेश की ओर असलहा ताना तो उसने भी दो सौ रुपये निकालकर बदमाशों को पकड़ा दिए। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए पुराना मालगोदाम रोड की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सेल्समैन शुभम से पुलिस पूछताछ करने लगी। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अतुल शर्मा ने लोगों से पूछताछ के बाद कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। गैस एजेंसी संचालक संतोष मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इनसेट------
ग्राहक के बच गए 20 हजार
जिस समय गैस एजेंसी गोदाम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने धावा बोला। उस समय गोदाम में तीन कर्मचारी संग तीन ग्राहक मौजूद थे। सभी सिलेंडर ले चुके थे। बदमाशों ने सभी की ओर असलहा सटाया। सेल्समैन शुभम की मानें तो ग्राहक रमेश कुमार के पास 20 हजार रुपये थे, लेकिन उसने बदमाशों के मांगने पर दो सौ रुपये निकालकर दे दिए। जिससे बदमाशों को लगा कि उसके पास रुपये नहीं है। दो सौ रुपये देने से उसका 20 हजार रुपये लुटने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नगर कोतवाली के टक्करगंज गैस एजेंसी गोदाम से सेल्समैन शुभम से 27 हजार रुपये लूटने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। गोदाम में कैमरा नहीं लगा है। बाहर सिद्धार्थ होटल में कैमरा लगा है। पुराना माल गोदाम रोड पर नर्सिंग होम व कुछ लोगों के घर के बाहर कैमरा लगा रखा है। जिसे चेक कर बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस फुटेज खंगालती रही।
इनसेट-----
खीरीबीर की ओर भागे बदमाश
यश गैस एजेंसी के सेल्समैन शुभम मिश्रा से रुपये लूटने के बाद बदमाश जेल रोड के पीछे होते हुए तेजी से खीरीबीर घाट होते हुए कंधई थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गए। पुलिस को आशंका है कि बदमाश रानीगंज व कंधई थाना क्षेत्र के हो सकते हैं। जिन्हें पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। जमानत पर छूटने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया होगा।

इनसेट------
पहले भी गैस एजेंसी गोदाम से हो चुकी है लूट
नगर कोतवाली के चिलबिला स्थित यश गैस एजेंसी गोदाम से एक साल पहले बदमाश सवा लाख रुपये लूट चुके हैं। शहर के अष्टभुजानगर स्थित शिवम गैस एजेंसी गोदाम के सेल्समैन राजेश पाल को बदमाशों ने गोली मारकर 1.11 लाख रुपये लूटकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी। इसके अलावा कंधई, रानीगंज में भी गैस एजेंसी सेल्समैन को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed