फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो- 18-09-38

फोटो- 18-09-38

Sat, 19 Aug 2017 06:55 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 18-09-38
उड़ैयाडीह/ शिवगढ़। मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात दबंगों ने बाजार में उत्पात मचाया। पान की दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही असलहों का खुलेआम प्रदर्शन किया। इल्जाम है कि आरोपी ने दुकानदार को मारने के लिए फायर किया। आरोप है कि घटना की जानकारी के बाद भी कंधई पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह पट्टी-रानीगंज मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुुंची पट्टी पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। इसके चलते दो घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल निवासी स्वामीनाथ पांडेय की उड़ैयाडीह बाजार में पान की दुकान है। शुक्रवार देर रात स्वामीनाथ का बेटा अनुपम पांडेय दुकान के पास खड़ा था। बताया जाता है कि तभी सरखेलपुर का रहने वाला जुनैद पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट की नौबत आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ देर बाद जुनैद के कई साथी बाइक से पहुंचे। वे गाली गलौज करते हुए असलहों का बाजार में प्रदर्शन करने लगे। अनुपम के न मिलने पर दबंग युवकों ने स्वामीनाथ को पीटना शुरू कर दिया। बाजार के लोग बीच-बचाव को दौड़े तो दबंग युवकों ने सभी की ओर असलहे तान दिए। जिससे लोगों को पीछे हटना पड़ गया। आरोप है कि जुनैद ने उसे टारगेट कर गोली मारी, लेकिन वह बच गया। दबंग उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले से करीब 2 हजार रुपये भी ले गए। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी के बाद शनिवार को इलाके के ग्रामीण उग्र हो गए। देखते ही देखते करीब 10 बजे बाजार पहुंचे ग्रामीणों ने कंधई पुलिस के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए बाजार में जाम लगा दिया। चूंकि घटना दो वर्ग से जुड़े लोगों के बीच हुई थी। इसलिए तत्काल पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को पुलिस समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वे कंधई पुलिस के रवैये और घटनास्थल पर न आने को लेकर आक्रोशित थे। ग्रामीणों का आरोप था कि कंधई पुलिस जानबूझकर बवाल कराने पर आमादा है। शिकायत के बाद सरेबाजार हमला करने वाले लोगों पर कार्रवाई तक नहीं की। करीब दो घंटे तक बाजार में जाम लगा रहा। आखिरकार पट्टी पुलिस ने स्वामीनाथ से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने कंधई पुलिस को तहरीर दे दी। एसओ कंधई ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बाजार में फायरिंग की बात गलत है। घटना में जो दोषी होगा। उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed