फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   संदिग्ध हालत में बाराबंकी के युवक की मिली रेलवे लाइन पर लाश

संदिग्ध हालत में बाराबंकी के युवक की मिली रेलवे लाइन पर लाश

Thu, 31 Jan 2019 07:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में बाराबंकी के युवक की मिली रेलवे लाइन पर लाश
बाराबंकी के युवक की रेलवे लाइन पर मिला शव
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद वाराणसी के लिए घर से था निकला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संदिग्ध हालत में बाराबंकी के युवक की रेलवे लाइन पर शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। नगर कोतवाली के परसुरामपुर मलियाना इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे लाइन पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। युवक की लाश देख इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उसकी जेब से बाराबंकी से वाराणसी का टिकट व परिचय पत्र मिला। शव से कुछ दूरी पर उसका मोबाइल भी मिल गया।
पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। उसकी शिनाख्त बाराबंकी जनपद के बदासराय थाना क्षेत्र के सहरी निवासी प्रदीप कुमार वर्मा (24) पुत्र रमेशचंद्र वर्मा के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक कश्मीर में रह कर कामकाज करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से नाराज होकर वाराणसी के लिए निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी आरती गर्भवती है। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मछली विक्रेता को पीटकर 48 हजार रुपये छीने
मौके पर पहुंची पुलिस, खंगालती रही सीसीटीवी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रंजिश को लेकर बाइक सवार लोगों ने डीडी फ्लैक्स परिसर में मछली विक्रेता को दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हमलावर उसकी जेब से 48 हजार रुपये भी छीन ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पश्चिमी सहोदरपुर निवासी जीशान (22) पुत्र मुराद अली बृहस्पतिवार दोपहर डीडी फ्लैक्स में किसी काम से आया था। अचानक बाइक सवार छह बदमाश पहुंचे। बाइक सवार पहुंचते ही जीशान को मारने पीटने लगे। वह जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इससे परिसर में भगदड़ मच गई। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर वहां से विवेकनगर की ओर भाग चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस जीशान से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। जीशान का आरोप है कि हमलावर उसकी जेब से 48 हजार रुपये भी छीन ले गए। भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हमला करने वालों की जीशान से पुरानी रंजिश चली आ रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed