फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कपड़ा कारोबारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी

कपड़ा कारोबारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी

Fri, 06 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी
शहर के एक कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने रुपये न मिलने पर उसे परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी है। परेशान कारोबारी ने अपर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सब्जी मंडी निवासी सुभांशु केसरवानी की बाजार में ही कपड़े की दुकान है। गुरुवार की रात करीब 7. 44 बजे अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर काल आई। फोन करने वाले ने बिना किसी परिचय के धमकाते हुए पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पहले तो सुभांशु ने किसी की शरारत समझी, लेकिन जब फोन करने वाले ने कहा कि इसे हल्के में मत लेना। रुपये का जल्दी से इंतजाम कर लो। रुपये कहां पहुंचाने हैं, इसकी जानकारी बाद में मिलेगी। यदि रुपये नहीं पहुंचाए तो पूरे परिवार के साथ अनहोनी हो सकती है। यह सुनते ही सुभांशु व उसके परिवारीजन खौफजदा हो गए। शुक्रवार को व्यवसायी अपने साथियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश सिंह से मिलने पहुंचे। प्रकरण की जानकारी देते हुए धमकी वाला नंबर भी उपलब्ध कराया। जिसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। व्यापारी की तहरीर कोतवाली भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके पहले भी व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed