फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, मौत 20-12-28

ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, मौत 20-12-28

Mon, 29 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, मौत 20-12-28
कालेज जाते समय जौनपुर के राजा बाजार के पास हुई घटना
विज्ञापन

फोटो......26,27,28
ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, मौत
कॉलेज जाते समय जौनपुर के राजा बाजार के पास हुई घटना
खबर मिलते ही अमरगढ़ बाजार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी।
बाइक से कॉलेज के लिए निकले हाईस्कूल के दो छात्रों को सोमवार राजापुर बाजार में बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। आसपास के लोग घायल छात्रों को लेकर ट्रामा सेंटर जा रहे थे। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अमरगढ़ बाजार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ बाजार निवासी शिवम सोनी (16) पुत्र अशोक सोनी जौनपुर जनपद के बदलापुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। वह बाइक से ही स्कूल आता-जाता था। सोमवार की सुबह जौनपुर जनपद के महाराजगंज थानान्तर्गत राजाबाजार के रहने वाले सहपाठी किशन सोनी (16) पुत्र रामजी उर्फ मुन्नू के साथ वह कॉलेज के लिए निकल पड़ा। राजा बाजार पार करते ही नहरपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर किशन के परिजन पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें प्राइवेट वाहन से ट्रामा सेंटर वाराणसी भागे। हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही दोनों की सांसें थम गईं। घटना की जानकारी मिलते ही अमरगढ़ बाजार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


000000000000000000


अंतिम सांस तक निभाई दोस्ती
एक दूसरे पर करते थे जान न्यौछावर, दुख-सुख में रहते थे साथ, पढ़ाई में दोनों थे होनहार
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। हाईस्कूल में पढ़ने वाले शिवम और किशन एक दूसरे पर जान न्यौछावर करते थे। एक दूसरे की तकलीफ दोनों बराबर समझते थे। वह कॉलेज से आने के बाद भी मोबाइल पर पढ़ाई से संबंधित जानकारी एक दूसरे से लेते रहते थे। पढ़ाई लिखाई में भी दोनों होनहार थे। यहां तक कि दोनों की दोस्ती में दो जिलों की सीमा भी बाधा नहीं बन सकी। उनकी दोस्ती की कॉलेज में पढ़ने वाले दूसरे छात्र मिसाल दिया करते थे। अंतिम सांस तक दोनों ने दोस्ती निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपुर देवसरा के अमरगढ़ निवासी शिवम सोनी और जौनपुर के राजा बाजार निवासी किशन के बीच गहरी दोस्ती थी। कॉलेज में पढने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। करीब 6 साल से उनके बीच मित्रता चली आ रही थी। वे कालेज बंद होने की दशा में भी एक दूसरे से मिलने के लिए पहुंच जाया करते थे। किशन भी बराबर शिवम के घर आया करता था। पढ़ाई में दोनों होनहार थे। यदि किशन को किसी बात की तकलीफ होती थी तो शिवम उसे दूर करने का भरसक प्रयास करता था। यही हाल किशन का भी था। वह अपने दोस्त के लिए जान न्यौछावर करने को भी तैयार रहता था। कालेज में लोग दोनों को जय-वीरू के नाम से पुकारा करते थे। दोनों बाइक से एक साथ कालेज आते जाते थे। वे एक दूसरे से बिना मिले रह नहीं पाते थे। यहां तक कि जिले की सीमा भी दोनों की दोस्ती आड़े नहीं आती थी। सोमवार को सडक़ हादसे में दोनों की सांसें एक साथ थमीं।
इनसेट-----
दोनों के एक-एक भाई
हादसे में जान गंवाने वाले आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी शिवम सोनी व राजा बाजार निवासी किशन सोनी दोनों के एक-एक छोटे भाई हैं। बड़े होने के नाते दोनों अपने छोटे भाइयों को बहुत प्यार करते थे। शिवम व किशन एक दूसरे के छोटे भाइयों को दुलारा करते थे। परिवार के बीच भी दोनों घुलमिल गए थे। दोनों के परिजन भी उनकी दोस्ती पर नाज करते थे। बड़े भाई के मौत की खबर मिलने पर छोटे भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर भेजे जाने तक शव के इंतजार में अमरगढ़ में शिवम के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। बताया गया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
छत से गिरकर महिला घायल
जामताली। फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ निवासी मीरा देवी (55) सोमवार की शाम मकान की छत से कपड़ा उतारने गई थीं। पैर फिसल जाने के कारण वह छत से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे जिला अस्पताल लाया गया।

ओवरब्रिज पर दो ट्रकों में टक्कर
गौरा। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार की शाम रामापुर ओवरब्रिज पर दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हालांकि बड़ी घटना बाल-बाल बच गई। रामापुर ओवरब्रिज पर राखी लादकर सोनभद्र से अमेठी जा रहे ट्रक के पीछे बिहार से धान लादकर दूसरा ट्रक आ रहा था। ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे ट्रक ने सामने जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी। जिसे लेकर दोनों के चालरक विवाद करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस चालक समेत ट्रक थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed