{"_id":"5caa091fbdec22145b20f4ba","slug":"161554647327-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत एक्सप्रेस में वेंडरों ने इलेक्ट्रीशियन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पद्मावत एक्सप्रेस में वेंडरों ने इलेक्ट्रीशियन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-----
पद्मावत एक्सप्रेस में वेंडरों ने इलेक्ट्रीशियन को पीटा
एसी चलाने को लेकर हुआ विवाद, चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पद्मावत एक्सप्रेस में इलेक्ट्रीशियन की वेंडरों ने पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद उसने जीआरपी को तहरीर दी। जिस पर चार अज्ञात वेंडरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरेदयाल निवासी शैलेंद्र कुमार मिश्र पुत्र अमरनाथ रेलवे में इलेक्ट्रीशियन है। शुक्रवार को उसकी व उसके साथी इलेक्ट्रीशियन अजय मौर्य की ड्यूटी दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में थी। शनिवार को ट्रेन लौट रही थी। इस दौरान मुरादाबाद में ट्रेन के एक कोच में एसी काम नहीं कर रहा था। वह एसी बनाने लगा तो वेंडरों ने विरोध किया। यात्रियों के शोर मचाने पर शैलेंद्र अपने साथी अजय के साथ एसी की मरम्मत करने लगा। इस पर चार वेंडरों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गया। तत्काल उसने इसकी जानकारी टीटीई को दी। टीटीई ने ट्रेन रुकवाकर शैलेंद्र का इलाज कराया। रविवार सुबह ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची तो वेंडर उतरकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। रेलवे पुलिस ने शैलेंद्र की तहरीर पर चार अज्ञात वेंडरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी एसओ फूल कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि स्टेशन पर चर्चा रही कि ट्रेन में सीट को लेकर वेंडर और इलेक्ट्रीशियन के बीच विवाद हुआ था।
वर्जन--------
पद्मावत एक्सप्रेस में मारपीट की सूचना मिली है। इलेक्ट्रीशियन ने रेलवे पुलिस को तहरीर दे दी है। इस मामले की जांच रेल अफसरों से भी कराई जाएगी।
त्रिभुवन मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।