फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किसान की हत्या में दो नामजद, आरोपी फरार

किसान की हत्या में दो नामजद, आरोपी फरार

Tue, 27 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या में दो नामजद, आरोपी फरार
किसान की हत्या में दो नामजद, आरोपी फरार
विज्ञापन

चार दिन पहले मुंबई से अवकाश लेकर आया था घर
घर के करीब ही परिजनों ने दफनाया शव, मुस्तैद रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के ढेरहना में किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच किसान के शव को घर के करीब ही दफनाया गया। आरोपी चार दिन पहले ही मुंबई से अवकाश लेकर घर आया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
ढेरहना निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा (56) की सोमवार की शाम ननिहाल में रहने वाले सूरज सिंह ने छेड़खानी की रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सूरज सिंह व उसके ममेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में पुलिस दोनों की तलाश में दबिश देती रही लेकिन वे हाथ नहीं लगे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन घर लेकर पहुंचे। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। बाद में घर के करीब ही शव को दफना दिया गया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। नगर कोतवाल ने बताया कि हत्यारोपी सूरज सिंह मुंबई में एक कंपनी में काम करता है। वह चार दिन पहले अवकाश लेकर घर के लिए निकला था। उसका ममेरा भाई अभी नाबालिग है। घटना के बाद पुरुष फरार हैं केवल महिलाएं ही घरों में मौजूद हैं। तनाव को देखते हुए रात भी पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

इनसेट------
सूरज को भी कर दिया था अधमरा
वर्ष 2015 में मृतक शिवकुमार ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ के विरोध में आरोपी सूरज सिंह को जमकर मारापीटा था। इस मामले में पुलिस ने सूरज की तहरीर पर शिवकुमार समेत उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद सूरज बदला लेने की ठान लिया था। उसने कई बार शिवकुमार की हत्या को मारने का प्रयास किया लेकिन हर बार नाकामी मिलती है। पुलिस की मानें तो सोमवार को मौका मिलते ही पंपिगसेट पर अकेले बैठे शिवकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-
अनियंत्रित बाइक पलटने से महिला की मौत, भतीजा घायल
मायके से लौट रही थी घर, मदाफपुर रोड पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर। बेकाबू बाइक पलटने से महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घर खबर पहुंची तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर चले गए।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के शिवपुरकला निवासी चंदावती (58) पत्नी चिंतामणि तिवारी दो दिन पहले अपने मायके कंधई थाना क्षेत्र के सकरा गई थी। वहां से मंगलवार दोपहर वह अपने भतीजे महेश के साथ बाइक से घर लौट रही थी। कोहड़ौर-कांधरपुर मार्ग पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बुआ भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए कोहड़ौर सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चंदावती को मृत घोषित कर दिया। जबकि भतीजे महेश की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घर चले गए। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि हादसे की खबर मिली थी लेकिन किसी ने सूचना नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed