{"_id":"5d026cfebdec226ddb1d5451","slug":"15604400529-pratapgarh-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने जेई को कार्यालय में पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठेकेदार ने जेई को कार्यालय में पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठेकेदार ने जेई को कार्यालय में पीटा
माप पुस्तिका और दस हजार रुपयों से भरा पर्स छीनने का आरोप
जेई की तहरीर पर घटना की जांच कर रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय के अवर अभियंता को गुरुवार को एक ठेकेदार ने कार्यालय में जमकर पीट दिया। आरोप है कि जेई की माप पुस्तिका और दस हजार रुपयों से भरा पर्स छीन लिया। कर्मचारियों के बीच-बचाव पर उसकी जान बची। जेई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय के अवर अभियंता प्रदीप कुमार गुरुवार को अपने कार्यालय में बैठकर काम निपटा रहे थे। उनका आरोप है कि सुबह करीब 11.45 बजे महेंद्र शुक्ला पुत्र राम बिहारी शुक्ला निवासी आईटीआई के पीछे ईश्वरनाथ का पुरवा कार्यालय पहुंचे। महेंद्र ठेकेदारी का काम करते हैं। कार्यालय में पहुंचते ही वह उनसे भिड़ गए। मारपीट पर उतारू हो गए। जबरन माप पुस्तिका छीन ली। विरोध करने पर जमकर पीटा। इस दौरान पर्स भी छीन लिए। जिसमें 10 हजार रुपये थे। कर्मचारियों के बीचबचाव पर उनकी जान बची। जेई ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
50 हजार का इनामी अतीक मुंबई में गिरफ्तार
जल्द ही कोतवाली पुलिस अतीक को लेने जाएगी मुंबई
कई सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बैंक डकैती, लूट, हत्या व रंगदारी के मामलों में फरार पचास हजार के इनामी बदमाश अतीक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे लेने के लिए जल्द ही कोतवाली पुलिस मुंबई रवाना होगी। अतीक के पकड़े जाने से पुलिस को कई सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सरायवीरभद्र छत्ता का पुरवा निवासी पूर्व प्रधान रऊफ का बेटा अतीक अहमद लूट, रंगदारी, हत्या के कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उसके साथी एक लाख के इनामी तौकीर को चिलबिला कोट के करीब एसटीएफ ने गत दिनों मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। अतीक की तलाश में पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि अतीक को मुंबई की साकीनाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की सूचना मिली है। जल्द ही कोतवाली पुलिस की एक टीम उसे प्रतापगढ़ लाने के लिए रवाना होगी। उससे पूछताछ में कई सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
चोरों ने लाखों का सामान व नगदी उड़ाई
संडवाचंदिका। गृहस्वामी समेत परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद चोर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी हरिऋंगार सिंह पुत्र राममूर्ति सिंह टेंपो चलाकर अपना गुजर बसर करता है। बुधवार की रात वह अपनी पत्नी और बेटे राजू के साथ छत पर सो रहा था। चोर पीछे की दीवार के रास्ते छत पर पहुंचे। परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कमरे का ताला खोलकर घर में रखा इनवर्टर, बैट्री, सिलेंडर और सूटकेस उठा ले गए। सूटकेस में 41 हजार रुपये व आभूषण थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
फायरिंग की घटना से दहशत, पुलिस कर रही जांच
रखहा। फायरिंग की घटना से कंधई इलाके में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विष्णुदत्त गांव के निवासी कौसर अली खान का बेटा मोबीन बुधवार की रात अपनी मोबाइल की दुकान पर बैठा था । देर रात पल्सर सवार दो युवक पहुंचे और फायरिंग करने लगे। पहली गोली का निशाना चूक गया और दूसरी मिस हो गई। इस घटना से इलाके के लोग खौफजदा हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। गुरुवार को पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची।
जमीन बेचने से मना करने पर पीटा
जेठवारा। जमीन बेचने से मना करने पर भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रिंकू मिश्रा बाहर रहकर प्राइवेट चालक की नौकरी करता है। बुधवार को शहर से घर आया। उसे पता चला कि बड़े भाई कमलेश मिश्र पिता को मिलाकर जमीन बेच रहे हैं। रिंकू ने मना कर दिया। जिससे नाराज भाई ने रिंकू को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।