फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बंधन बैंक के मैनेजर पर पुलिस का कसेगा शिकंजा

बंधन बैंक के मैनेजर पर पुलिस का कसेगा शिकंजा

Thu, 13 Jun 2019 09:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
बंधन बैंक के मैनेजर पर पुलिस का कसेगा शिकंजा
बंधन बैंक के मैनेजर पर पुलिस का कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

पूछताछ के लिए कोतवाली में किया तलब
बदमाशों ने 51 हजार रुपये ही लूटे थे, 1.23 लाख की बताई गई थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बंधन बैंक में हुई लूट के मामले में पुलिस मैनेजर पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। बदमाशों ने बैंक से 51 हजार रुपये लूटे थे। जबकि मैनेजर ने 1.23 लाख रुपये लूटने की तहरीर दी थी। घटना के समय बैंक का सीसीटीवी कैमरा भी बंद मिला था। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने बैंक मैनेजर को पूछताछ के लिए तलब किया।
नगर कोतवाली के मीराभवन स्थित बंधन बैंक में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बैंक के मैनेजर ने उस समय करीब ढाई लाख रुपये लूटे जाने की जानकारी पुलिस को दी थी। बाद में 1.23 लाख रुपये लूटे जाने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद घटना का खुलासा करते हुए तौकीर, अतीक समेत चार बदमाशों को चिह्नित किया था। दो दिन पहले पुलिस ने सदर बाजार में किराना दुकानदार से लूटपाट व अशोक शर्मा की हत्या में शामिल मुख्तार को जेल से रिमांड पर लिया। पुलिस को उससे पूछताछ में कई अहम राज मिले। पुलिस का दावा है कि तौकीर ने मुख्तार से बताया था कि बैंक में लूट के बाद केवल 51 हजार रुपये ही हाथ लगे थे। जबकि मैनेजर ने 1.23 लाख रुपये लूटे जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उससे मिली जानकारी के बाद शहर कोतवाल ने तत्कालीन बैंक मैनेजर सुरेंद्र कुमार सिंह को कोतवाली तलब कर लिया। पुलिस मैनेजर से पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि घटना में बैंक मैनेजर की संलिप्तता की जांच की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद घटना की नए सिरे से जांच होगी।
विज्ञापन


तमंचा सटाकर युवक से रुपये और बाइक लूटी
पुलिस ने इलाके के संदिग्ध युवक को दबोचा, कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। बाजार से घर लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर बदमाशों ने बाइक और रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन करती रही। बाद में इलाके के एक संदिग्ध युवक को उठा ले गई। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी रामअवध यादव का बेटा राहुल यादव बुधवार की देर रात दीवानगंज बाजार से घर लौट रहा था। रखहा-कंधई मार्ग के ईसनपुर ईदगाह के पास उसे तीन बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा सटाकर बदमाशों ने पहले उससे दो हजार रुपये छीने। बाद में उसकी बाइक भी लूट ली। विरोध करने पर बदमाश उसे धमकाते हुए भाग निकले। घटनता की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी छानबीन के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। गुरुवार भोर में पुलिस ने इलाके के एक संदिग्ध युवक को उठा लिया। उससे पूछताछ कर रही है। कंधई के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पुरानी रंजिश में युवक को पीटा
रखहा। पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के लालधर पट्टी निवासी विश्वजीत सिंह (22) पुत्र भानुप्रताप सिंह गुरुवार की सुबह किसी काम से रखहा बाजार की ओर जा रहा था। वीरमऊ विष्षुदत्तपुर के करीब तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर भाग चुके थे। हमला करने के आरोपी शीतलागंज के बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। कुछ लोग जबरन मामले को दो समुदायों से जोड़ रहे हैं। तहरीर मिली है , मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सांड़ के हमले में युवक घायल
रखहा। सांड़ के हमले में एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज निवासी जुनैद (40) पुत्र बरकत गुरुवार की सुबह बाइक से यहियापुर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से सांड़ ने हमला कर दिया। इससे जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बाइक खाई में गिरी, रात भर दर्द से तड़पते रहे घायल
मदाफरपुर। बेकाबू बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घायल बाइक सवार रात भर दर्द से कराहते पड़े रहे। सुबह लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर चंदुआडीह गांव के करीब सड़क किनारे बाइक सवार खाई में गिर गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन झाड़-झंखाड़ होने के कारण बाइक व घायलों को पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह लोग शौच के लिए आए तो घायल लोगों पर उनकी नजर पड़ी। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान चंद्रप्रकाश वर्मा (25) और नन्हेलाल वर्मा निवासी सरस्वतपुर के रूप में हुई। घरवालों को खबर देने के बाद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।

गोदाम से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
मदाफरपुर। डीजे के गोदाम से चोरों ने लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। कोहड़धौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर निवासी ओमप्रकाश मोदनवाल ने घर से थोड़ी दूरी पर डीजे का गोदाम बना रखा है। बुधवार की रात चोर गोदाम का ताला तोड़कर दो एंप्लीफायर, स्टेबलाइजर समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। जिसकी कीमत सवा लाख से अधिक बताई जा रही है।


कुसमी के प्रधानपुत्र समेत तीन पर जानलेवा हमले का मुकदमा
प्रतापगढ़। कुसमी के प्रधानपुत्र समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। नगर कोतवाली के कुसमी निवासी मोहम्मद रफीक ने पुलिस को तहरीर दी कि 8 जून को वह अपने घर में मौजूद था। तभी प्रधानी की रंजिश को लेकर प्रधानपुत्र तौहीद आलम ने भाई इबनैन व सिबनैन के साथ उस पर हमला बोल दिए। तौहीद ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने प्रधानपुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि तौहीद पक्ष ने पहले मुकदमा दर्ज कराया था। अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed