फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   साड़ के हमले से दो किसान घायल

साड़ के हमले से दो किसान घायल

Sun, 02 Jun 2019 09:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
साड़ के हमले से दो किसान घायल
सांड़ के हमले से दो किसान घायल
विज्ञापन

शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने जान बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। खेत जा रहे दो किसानों पर सांड़ ने हमला बोल दिया। इससे दोनों घायल हो गए। शोर पर गांव के लोग पहुंच गए। किसी तरह दोनों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
कुंदनपुर निवासी देवेंद्र शुक्ला व कृष्णा साईं रविवार सुबह अपने खेत की तरफ जा रहे थे। इसी बीच उन पर एक सांड़ ने हमला बोल दिया। इससे दोनों घायल हो गए। शोरशराबे पर जुटे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से मारकर सांड़ को भगाया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कुंदनपुर गांव में इसके पहले भी कई किसानों पर सांड़ हमला कर चुका है। घायलों में बजरंगी यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जबकि रामदेव यादव, देवनारायण यादव समेत आधा दर्जन किसान सांड़ के हमले से घायल होकर अपना इलाज करा रहे हैं। ग्राम प्रधानपति रामलवट ने बताया कि इस बाबत उन्होंने तहसील प्रशासन, पशु चिकित्सालय तथा वन विभाग को कई बार लिखित जानकारी दी, लेकिन समस्या के निदान को कोई आगे नहीं आ रहा है
विज्ञापन

फोटो----
मौत को दावत दे रहा लटक रहा तार
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। क्षेत्र के आमापुर में जर्जर और जमीन पर लटकता तार मौत को दावत दे रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आमापुर निवासी जेठू विश्वकर्मा ने बताया कि उसके घर के सामने से खींची गई विद्युत लाइन का तार जर्जर हो चुका है। आलम यह है कि बांस-बल्ली के सहारे किसी तरह तार को जमीन पर लटकने से रोका गया हैं। बावजूद इसके जमीन से करीब सात फीट ऊपर लटक रहा है। उसने बताया कि इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय लाइनमैनों का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है। अधिकारियों से संपर्क करने पर आजकल का बहाना बता समस्या को निरंतर नजरअंदाज किया जा रहा है। दर्जनों बार संपर्क करने के बाद भी समस्या के निराकरण की दिशा में कोई पहल नहीं किए जाने से स्थिति जानलेवा बनी हुई है। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी दी है। शीघ्र ही पोल की व्यवस्था कर समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
सफेद हाथी साबित हो रहा दयालगंज में लगा हाईमास्ट
पट्टी। आसपुर देवसरा के दयालगंज बाजार को जगमगाने के लिए विधायक निधि से लगवाया गया हाईमास्ट तीन महीने से विद्युत कनेक्शन के अभाव में बंद पड़ा है। जिम्मेदार इसे चालू कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने दयालगंज बाजार में फरवरी महीने में विधायक निधि से हाईमास्ट लाइट लगवाया था। बाजार में 25 केवीए का ही ट्रांसफार्मर होने के चलते ओवरलोड के कारण हाईमास्ट को विद्युत कनेक्शन से नहीं जोड़ा जा सका। इस बाबत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। इससे बाजार में लगा हाईमास्ट सफेद हाथी साबित हो रहा है। बाजार को रोशन करने के लिए जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रतमोल तिवारी, संतलाल वर्मा, रमाशंकर, सूरज वर्मा आदि ने शीघ्र ही हाईमास्ट चालू कराए जाने की मांग की है। विद्युत उपखंड पट्टी के एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए लिखापढ़ी की गई है। शीघ्र ही बाजार में ट्रांसफार्मर बदलवाकर हाईमास्ट चालू करा दिया जाएगा।
केबिल जलने से बिजली बुल
दिनभर गर्मी तो रात में अंधेरे के कारण होते हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक के शेखपुर अठगंवा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत खींची गई विद्युत लाइन का केबिल फुंकने से दर्जनों लाभार्थी को एक माह से परेशान होना पड़ रहा है। दिन में गर्मी में तड़पना पड़ रहा है, वहीं शाम ढलने के बाद घरों में अंधेरा छा जाता है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

शेखपुर अठगंवा के भैयाराम, प्रभु देवी, विमला यादव, राम निहोर यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युत लाइन खींच कर उन्हें कनेक्शन दिया गया था। लेकिन एक सप्ताह बाद ही विद्युत केबिल जल गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। आरोप है कि विभागीय अधिकारी व ठेकेदार एक दूसरे पर दोषारोपण कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। प्रचंड गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं। विद्युत उपकरण खिलौना साबित हो रहे हैं। एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिली है। शीघ्र ही केबिल बदलवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed