फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चार जुआरियों को पुलिस ने भेजा जेल

चार जुआरियों को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 28 May 2019 07:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
चार जुआरियों को पुलिस ने भेजा जेल
चार जुआरियों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

जुआ संचालक समेत आठ फरार, पुलिस ने रात भर दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मुठभेड़ में पकड़े गए चार जुआरियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि जुआ संचालक समेत आठ लोग फरार हैं। रात भर पुलिस उनकी तलाश में दबिश देती रही लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
नगर कोतवाली के पूरेमाद कोहड़ा में सोमवार की शाम पुलिस ने जुए की फड़ पर धावा बोला। पुलिस को देख संचालक समेत अन्य लोग भागने लगे। पुलिस पर छह राउंड फायरिंग की। जिससे सिपाही जनमेजय घायल हो गया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। भाग रहे चार जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से तमंचा कारतूस, चाकू व स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम के तहत आशीष सिंह पुत्र भारत सिंह निवासी दहिलामऊ, अखिलेश सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी गोपालापुर, अनिल कुमार वर्मा विवेक नगर, सुनील सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी गोपालापुर, सत्यदेव निवासी जोगापुर, राहुल पांडेय निवासी पूरे पांडेय, राहुल शर्मा निवासी परशरामपुर, लालू पंचरवाला, दुर्गेश निवासी गोपालापुर, विनोद निवासी बलीपुर, सर्वेश सिंह निवासी गोपालापुर, अभय सिंह निवासी अचलपुर व दो तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने मंगलवार को आशीष सिंह, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार व सुनील सिंह को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रात भर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। नगर कोतवाल ने बताया कि सर्वेश सिंह, अभय सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जुए की फड़ संचालित करते हैं। पूर्व में भी अभय व सर्वेश के ऊपर मुकदमा दर्ज हो चुका है। मौके से बाइक, स्कूटी, साढ़े तीन हजार रुपये, चार तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

फोटो-
नहर में डूबने से किशोर की मौत
नरसिंहगढ़ ननिहाल में रहता था अनस, मचा कोहराम
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
देल्हूपुर। ननिहाल में रहने वाले किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजन रोते बिलखते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी लाल मोहम्मद का नाती मोहम्मद अनस (14) पुत्र मोहम्मद अमीन ननिहाल में ही रहता था। मंगलवार की सुबह वह भैंस चराने के लिए घर से निकला था। शारदा सहायक नहर के किनारे वह बैठा था। दूसरे बच्चे नहर के करीब खेल रहे थे। चूंकि नहर की सफाई और खुदाई का काम चल रहा है। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो अचानक अनस का पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूबने लगा। उसे डूबता देख बच्चे शोर मचाने लगे। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आते। इससे पहले वह डूब चुका था। ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं लगा। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड कर्मी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सौ मीटर दूर अनस का शव बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। लोग उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां प्राइवेट डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इनसेट------
मां की मौत के बाद बच्चों ने खत्म कर लिया था पिता ने नाता
रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी लाल मोहम्मद की बेटी शाहजहां का विवाह प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के अनीस के साथ हुआ था। अनस के पैदा होने के समय शाहजहां की मौत हो गई। उसके बाद से अनीस ने ससुराल से अपना नाता खत्म कर लिया और दूसरी शादी कर ली।

इनसेट---
चार बहनों में सबसे छोटा था अनस
अनस व उसकी चार बहनों की परवरिश नाना लाल मोहम्मद के जिम्मे थी। पिता अनीस के हाथ खड़ा कर देने के बाद लालमोहम्मद भिक्षाटन कर बच्चों की परवरिश करता था। अनस की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि दो बहनें छोटी हैं। अनस की मौत से बूढ़े नाना व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed