फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जिला प्रबंधक ने कर्मचारी की पत्नी को सौंपा 50 हजार का चेक

जिला प्रबंधक ने कर्मचारी की पत्नी को सौंपा 50 हजार का चेक

Sun, 26 May 2019 11:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रबंधक ने कर्मचारी की पत्नी को सौंपा 50 हजार का चेक

विज्ञापन
फोटो-
जिला प्रबंधक ने कर्मचारी की पत्नी को सौंपा 50 हजार का चेक
कुछ दिन पहले दुर्घटना में हुई थी कर्मचारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। पीसीएफ के जिला कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार मौर्य की दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह मनगढ़ में कृषक सेवा केंद्र पर गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी बनाए गए थे। रविवार को उनके घर तेरहवीं का कार्यक्रम था। इस दौरान पीसीएफ के जिला प्रबंधक अपने कर्मचारियों के साथ उनके घर पुराना कुंडा पहुंचे। वहां पर उनकी पत्नी सरिता को कर्मचारियों के सहयोग से इकट्ठे किए गए पचास हजार रुपये सौंपा गया। दिलीप कुमार मौर्य के माता पिता का भी देहांत हो चुका है। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। जिला प्रबंधक मोनिक सिंह अकेला ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की भी बात कही। इस दौरान उनके साथ यूपी सिंह सिसौदिया सहित कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।


दबंगों ने बाप-बेटे व पत्नी को मारपीटकर किया घायल
कुंडा(ब्यूरो)। खेत में जेसीबी मशीन से मिट्टी डलवा रहे अधेड़ को उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आए उसके बेटे की भी पिटाई कर दी गई। यही नहीं उसकी पत्नी से भी मारपीट की गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के लाला का पुरवा कडरौ गांव निवासी हरभजन पटेल पुत्र सूरज पाल पटेल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह शनिवार को अपने खेत में सुबह मिट्टी डलवा रहा था। इस दौरान उसके पड़ोसी लाठी डंडा लेकर पहुंचे और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। बचाने आए बेटे पुणेंद्र व पत्नी को भी मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर एक अन्य घटना में कुंडा के फरेंदूपुर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार पुत्र रामपाल को उसके पड़ोसियों ने पीट दिया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने एसडीएम के आदेश पर मेडिकल कराया। इसी तरह से मानिकपुर थाना क्षेत्र के भड़चक गांव निवासी पिंकू व दिवाकर जायसवाल पुत्र राधेश्याम बंटवारे को लेकर लड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनाओं में चार घायल
कुंडा(ब्यूरो)। अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हथिगवां के पुरनेमऊ हियातनगर निवासी निशांत पुत्र प्रेम शंकर अपने साथी आयुष के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। कुंडा के बाईपास तिराहे के पास उसकी बाइक भदरी नोहर सिंह का पुरवा निवासी हिमांशु की बाइक से टकरा गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसी तरह से नवाबगंज थाना क्षेत्र के गुलरहीबाग निवासी अनंते सरोज कार का दरवाजा खोलने के दौरान उससे टकरा कर घायल हो गया। इस दौरान स्कूटी पर बैठी उसकी पत्नी व बच्चे बाल बाल बच गए।


पुलिस ने विद्यालय में चोरी के मामले में एक को उठाया
कुंडा(ब्यूरो)। हथिगवां पुलिस ने एक व्यक्ति को विद्यालय में चोरी के मामले में उठाया है। थाना क्षेत्र के डीहा गांव के प्राथमिक विद्यालय में 22 मई को चोरी हेा गई थी। इस मामले में प्रधान ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने इसका मुकदमा दर्ज कर लिया था। सूत्रों की मदद से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed