फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कहां कराएं प्रसव पीड़िताएं जांच, रविवार को बंद रहता है महिला अस्पताल का पैथालॉजी

कहां कराएं प्रसव पीड़िताएं जांच, रविवार को बंद रहता है महिला अस्पताल का पैथालॉजी

Sun, 26 May 2019 11:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
कहां कराएं प्रसव पीड़िताएं जांच, रविवार को बंद रहता है महिला अस्पताल का पैथालॉजी
कहां जांच कराएं प्रसव पीड़िताएं, रविवार को बंद रहता है महिला अस्पताल का पैथालॉजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल में रविवार को आने वाली प्रसव पीड़िताओं को बाहर से जांच करानी पड़ती है। बगैर जांच रिपोर्ट के चिकित्सक भर्ती करने को तैयार नहीं होते हैं। इसका फायदा प्राइवेट पैथालॉजी संचालक उठाते हैं। जिला महिला अस्पताल का पैथालॉजी रविवार को बंद रहता है। अन्य दिनों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलता है। जांच के लिए प्रसव पीड़िताओं के ब्लड का सैंपल सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक ही लिया जाता है। इसके बाद महिला अस्पताल के इमरजेंसी में आने वाली प्रसव पीड़िताओं को ब्लड जांच प्राइवेट सेंटरों पर जाकर कराना पड़ता है। बगैर ब्लड, एचआईवी जांच के चिकित्सक भर्ती करने को तैयार नहीं होते हैं। किसी के दबाव में आकर यदि भर्ती भी कर लेते हैं तो ऑपरेशन के दौरान ब्लड रिपोर्ट मांगने लगते हैं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता है। यही हाल जिला अस्पताल का है। यहां भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पैथालॉजी खुलता है। इसके बाद यदि किसी मरीजों को जांच करानी होता है तो उसे प्राइवेट सेंटर का सहारा लेना पड़ता है। सीएमएस ने कई बार 24 घंटे तक पैथालॉजी खोलने के लिए आदेश दिया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार घायल
रखहा। तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार असंतुलित होकर ट्रक की चपेट में आ गया । इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। कंधई थाना क्षेत्र के सरायगनई निवासी मोहम्मद हजरत अली (55) रविवार को बाइक से घर से रखहा बाजार जा रहा था। परैया नदी पुल के पास सामने से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में उसकी बाइक असंतुलित होकर ट्रक की चपेट में आ गई । जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया ।
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
प्रतापगढ़। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंतू इलाके के रामपुर उमरी गांव निवासी अमित (25) रविवार को भतीजे अनुपम (18) को दोपहर में पालीटेक्निक की परीक्षा दिलाने आया था। बाइक से घर लौटते समय चिलबिला के पास बोलेरो की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मानधाता इलाके गालहनपुर निवासी रवि (24) रविवार दोपहर बाइक से शहर आ रहा था। राजागढ़ के पास बाइक पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बेहोश मिले युवक की मौत
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के स्टेशन रोड के पास कमरे में बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्टेेशन रोड निवासी संतोष जायसवाल को सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया थाब। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष के परिवार के लोग मुंबई में रहते हैं। सूचना पर घर के लिए निकल पड़े हैं।
हीटस्ट्रोक से युवक की मौत
प्रतापगढ़। हीटस्ट्रोक के चलते एक युवक की मौत हो गई। रविवार दोपहर वह बाबूगंज बाजार में स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

अंतू थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी मिट्ठूलाल (40) रविवार दोपहत्र्र बाबूगंज बाजार में चाय की दुकान पर बैठा था। गर्मी अधिक होने के कारण अचानक वह पसीने से तरबतर हो गया। दुकानदार से मांगकर पानी पी ही रहा था कि एकाएक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। दुकानदार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन रोते हुए अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने बताया कि हीटस्ट्रोक की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed