फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   संदिग्ध दशा में लगी आग, चार घर जलकर राख

संदिग्ध दशा में लगी आग, चार घर जलकर राख

Sat, 25 May 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में लगी आग, चार घर जलकर राख
संदिग्ध दशा में लगी आग, चार घर जलकर राख
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम, घंटों मश्क्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। संदिग्ध दशा में आग लगने से चार लोगों के मकान जलकर राख हो गए। इससे लाखो रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मश्क्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
कंधई थाना के क्षेत्र के दिलीपपुर चौकी के देवलहा निवासी रामआसरे के मकान में शनिवार दोपहर संदिग्ध दशा में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल के विजयबहादुर पाल, छोटेलाल पाल व बाउर पाल के आवासीय छप्पर भी जलने लगे। इससे छप्पर व मकान में रखे गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। शोर पर पास-पड़ोस गांव के लोग पहुंचे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दरवाजे पर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर युवती को पीटा
संड़वा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी दुखीराम के दरवाजे पर पड़ोसी कूड़ा फेंक देता है। शनिवार सुबह सुशीला की बेटी रेनू ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से घूमने निकला युवक गायब
संडवा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के बंडा खुटार निवासी 46 वर्षीय हरीलाल 30 अप्रैल की सुबह अपने घर से मॉर्निंगवाक करने के लिए निकला था। लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। हरीलाल की पत्नी केशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
प्रधान के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने रातभर की छापामारी
पुलिस के हाथ नहीं लगे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा प्रधान दिनेश दुबे के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने पड़ोस जनपद में कई जगह छापामारी की। हालांकि हत्यारोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे।
16 अप्रैल की शाम गांव में ही बदमाशों ने रसूलपुर गुलरहा प्रधान दिनेश दूबे को गोली मारकर हत्या कर दी थी।प्रधान के परिजन ने राजनैतिक कारणों से हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए चार नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर अंतू पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया, मगर चार हत्यारोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सर्विलांस के जरिए हत्या के आरोपियों की लोकेशन पड़ोसी जनपद अमेठी और रायबरेली में मिली। जिस पर अंतू पुलिस ने शुक्रवार रात कुछ जगहों पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपना ठिकाना बदल दिए। थानाध्यक्ष अंतू ने बताया कि हत्यारोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उनकी लोकेशन मिल गई है।
जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, चार घायल
राजगढ़। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। इससे चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की गई है।

नगर कोतवाली के कुसमी निवासी कमलेश (45) का पड़ोसी जगनारायण से भूमि का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों में मारपीट होने लगी। शोर पर दोनों पक्षों के लोग एकजुट हो गए। एक पक्ष से कमलेश और दूसरे पक्ष से जगनारायण की पत्नी सावित्री (55), राजेंद्र की पत्नी सीमा (35), संतोष की पत्नी नीलू (30) घायल हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed