{"_id":"593306c14f1c1bbf258b460c","slug":"14965163001217-03-07-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहाद में फंसी युवती 17-03-07","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव जेहाद में फंसी युवती 17-03-07
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्हा में लव जेहाद में फंसी युवती
धर्म बदलकर युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया
दबाव में साल भर पहले किया निकाह
दिल्ली लेकर जाकर करने लगा उत्पीड़न, गर्भपात के लिए खिलाई दवा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में लव जेहाद का मामला सामने आया है। नाम बदलकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर निकाह कर लिया। मन भरने के बाद उसे दिल्ली ले गया। वहां खूब प्रताड़ित किया और दो बार गर्भपात की दवा खिला दी। युवती दर-दर की ठोकर खा रही है। उसने आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर किराए के मकान में महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। इसके पूर्व उसका परिवार शहर के ही एक अन्य मोहल्ले में रहता था। डेढ़ वर्ष पूर्व मकान के बगल में मोबाइल की दुकान खोलने वाले कफील ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान उसके साथ दुकान के भीतर शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर कहा कि वह उससे शादी कर लेगा, लेकिन विवाह टालता रहा। बाद में युवती ने उस पर दबाव बनाया जिस पर 10 मई 2016 को युवक ने सदर बाजार स्थित मस्जिद में जाकर उससे निकाह कर लिया। आरोपी युवक ने उससे बताया था कि उसके घर पर कोई नहीं है। वह घर पर अकेला है। शादी के बाद वह उसे किराए पर मकान लेकर रहने लगा। एक माह बाद दिल्ली लेकर चला गया। कुछ दिनों बाद वह उसे प्रताड़ित करने लगा। दिल्ली में युवती को पता चला कि जिसके साथ उसने शादी की है वह मुस्लिम नहीं बल्कि हिन्दू है। उसका नाम भी कुछ और है और वह रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरकुट्टी का रहने वाला है। उसकी शादी परिवार के लोगों ने दूसरी जगह तय कर दी है। इस बीच दो बार उसे गर्भ ठहर गया तो उसने अनजाने में दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। परेशान होकर कफील को मायके पहुंचाने के लिए कहा। एक जून 2017 को वह अपने चचेरे भाई के साथ दगाबाज प्रेमी के घर पहुंची। जहां उसके परिवार के लोगों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। परेशान युवती ने रानीगंज थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस नहीं गई। शनिवार को पीड़ित युवती ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
0
पति ने जान से मारने का किया प्रयास
नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर की रहने वाली लव जेहाद की शिकार युवती का आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया लेकिन दूसरों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बच गई। उसने बताया कि धर्म बदलने का झांसा देने का मामला संज्ञान में आने के बाद भी उसने दिल पर पत्थर रख लिया। सोचा कि जो होना था वह हो गया। अब कफील के साथ ही जीवन व्यतीत करना है लेकिन इसके बाद भी उसके परिवार के लोग राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
इनसेट---
ले गया हजारों रुपया
युवती की मानें तो दिल्ली से आने के बाद भी कफील उसके पास से पंद्रह हजार रुपये खर्च के लिए ले गया। इसके पहले भी वह उससे रुपया ले जा चुका था। यहां तक कि जेवरात भी ले लिया। उसके झांसे में फंसकर युवती अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली है।