फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ट्रेलर की टक्कर से सफारी पेड़ से टकराई, ठेकेदार की मौत

ट्रेलर की टक्कर से सफारी पेड़ से टकराई, ठेकेदार की मौत

Sun, 10 Mar 2019 01:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रेलर की टक्कर से सफारी पेड़ से टकराई, ठेकेदार की मौत
ट्रेलर की टक्कर से सफारी पेड़ से टकराई, सुलतानपुर के ठेकेदार की मौत
विज्ञापन

सफारी में सवार दो रिश्तेदारों की हालत गंभीर, रेफर
शादी से लौटते समय बेलसंडी में भोर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बेलखरनाथधाम/शिवगढ़। ट्रेलर की टक्कर के बाद बेकाबू सफारी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे सफारी सवार सुलतानपुर के ठेकेदार की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद सफारी के परखचे उड़ गए।
सुलतानपुर जनपद के मोतियरपुर थाना क्षेत्र के अहदा निवासी अमित पांडेय (25 ) पुत्र अमरजीत पांडेय सुलतानपुर में लोक निर्माण विभाग की ठेकेदारी करते थे। शुक्रवार को वह अपने एक करीबी की शादी में शामिल होने के लिए चांदा के अखंडनगर गए थे। वहां से अपने रिश्तेदार सनी मिश्रा (23) पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी पांडेय का पुरवा कादीपुर सुलतानपुर और शिवकुमार (35 ) निवासी कादीपुर सुलतानपुर के साथ सफारी लेकर कंधई थाना क्षेत्र के चौपई में रिश्तेदार की बारात में शामिल होने के लिए निकले। बारात में शामिल होने के बाद भोर में अमित पांडेय घर के लिए निकले। रानीगंज-पट्टी मार्ग पर बेलसंडी गांव के करीब सामने से आए ट्रेलर ने सफारी में टक्कर मार दी। जिसके बाद बेकाबू सफारी सामने पेड़ से जा टकराई। जिससे अमित पांडेय, सनी मिश्रा और शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में आसपास के लोग सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने अमित पांडेय को मृत घोषित कर दिया। सनी व शिवकुमार की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मर्चरी पर परिजनों के रोने-बिलखने से कोहराम मचा रहा। पुलिस ने सफारी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इनसेट-------
26 मई को होनी थी शादी
बेलसंडी में हुए हादसे में ठेकेदार अमित पांडेय की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पिता अमरजीत पांडेय ने बताया कि 26 मई को अमित की शादी थी। जिसकी तैयारी घर पर चल रही थी। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए वह घर से निकला था। साथ में रिश्तेदार भी थे। सेहरा बांधने का उनका सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-
धू-धू कर जलने लगी चलती कार
चालक व मालिक की किसी तरह बची जान, हाईवे पर हुई घटना
काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सके लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फर्राटा भर रही कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। उसमें सवार चालक व मालिक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन बुझाने में नाकाम रहे। देखते ही देखते कार जल गई। इससे अफरातफरी का माहौल कायम रहा।

पट्टी कोतवाली के सराय छिवलहा निवासी सनी सिंह पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को अपनी कार से जेठवारा गए थे। वहां से चालक सुनील कुमार यादव के साथ लौट रहे थे। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के बभनमई के करीब अचानक कार से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में कार के भीतर से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख चालक सुनील ने कार रोकी और मालिक संग बड़ी मुश्किल से बाहर निकले। घटना देख राहगीरों के अलावा आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पूरी कार थोड़ी ही देर में जल गई। सूचना पर फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। उसने किसी तरह कार में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed