{"_id":"5c30be0abdec22359301f144","slug":"141546698250-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करने वालों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या करने वालों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या करने वालों को पुलिस ने उठाया
महिला की मदद से पुलिस खुलासे के करीब
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़। मानधाता के गजेहड़ा जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंकने वालों को पुलिस ने उठा लिया है। महिला की मदद से पुलिस खुलासे तक पहुंच गई है।
मानधाता के गजेहड़ा जंगल में 17 दिसंबर को पट्टी कोतवाली के कठार निवासी शिव बहादुर सिंह की लाश मिली थी। शव मिलने के दूसरे दिन उसकी शिनाख्त हो सकी थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने कंधई के चौपई के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मानधाता पुलिस ने दो दिन पहले चौपई की रहने वाली एक महिला को उठाकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद शिव बहादुर की हत्या का राज सामने आ गया। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। कुछ लोगों को पुलिस ने उठा लिया है। मानधाता एसओ का कहना है कि युवक को गुजरात से बुलाया गया था। हत्या की वजह तक पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही खुलासा होगा।