फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आम बीनने के विवाद में मासूम को पीटा, फायरिंग

आम बीनने के विवाद में मासूम को पीटा, फायरिंग

Tue, 03 Jul 2018 07:32 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
आम बीनने के विवाद में मासूम को पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
रानीगंज। आम बीनने के विवाद में पड़ोसियों ने मासूम को बेरहमी से पीट दिया। उलाहना देने गए परिजनों को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। तोड़फोड़ करने के साथ ही पांच राउंड फायरिंग कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद पीड़ित पक्ष को ही थाने उठा लाई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली जगदीशपुर निवासी वाजिद अली और शेर अली के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की शाम तेज हवा चलने के कारण वाजिद का नाती कैफउद्दीन (8) बाग में आम बीनने चला गया। इसे लेकर पड़ोसी शेर अली और परिजनों ने कैफ को बुरी तरह पीट दिया। वह रोता हुआ घर पहुंचा और अपने पिता सिराज अली उर्फ जुम्मन से आपबीती सुनाई। इस पर परिवार के लोग शेर अली के घर उलाहना देने पहुंचे। आरोप है कि वे लोग हमलावर हो गए और मारने के लिए दौड़ा लिया। जुम्मन ने घर में घुसकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग करने के साथ ही टीनशेड के अलावा कुर्सी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन के बाद जुम्मन को ही अपने साथ थाने ले गई। एसओ रानीगंज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों से मारपीट की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed