{"_id":"5c57202bbdec22105574e7a6","slug":"131549213739-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में हत्यारोपी चला रहा फेसबुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में हत्यारोपी चला रहा फेसबुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में हत्यारोपी चला रहा फेसबुक
कुछ दिन पहले ही कोतवाली पुलिस ने भेजा है जेल
हत्यारोपी के फेसबुक चलाने से हैरत में हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले जेल भेजा गया हत्यारोपी फेसबुक चला रहा है। जिससे हर कोई हैरत में है। भले ही जेल प्रशासन बंदियों के मोबाइल प्रयोग करने से इंकार कर रहे हैं लेकिन आरोपी अपने फेसबुक से करीबियों के साथ चैट कर रहा है।
नगर कोतवाली के जोगापुर में प्रापर्टी डीलर त्रिभुवन सिंह उर्फ टीएन की हत्या में पुलिस ने किराएदार शुभम को 29 जनवरी को जेल भेजा था। जेल में निरुद्ध शुभम अपना फेसबुक चला रहा है। शनिवार की रात वह अपने करीबियों से फेसबुक पर चैटिंग कर खुद को बेकसूर बताता रहा। घटना की हकीकत के बारे में भी कुछ लोगों से चर्चा किया। हत्यारोपी शुभम द्वारा जेल के भीतर से फेसबुक चलाने से हर कोई हैरत में है। लोगों का कहना है कि जेल में शुभम को कहां से मोबाइल मिल गया। जो दूसरों से चैट कर रहा है। हालांकि प्रभारी जेल अधीक्षक वीके चौधरी का कहना है कि जेल के भीतर मोबाइल के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। औचक निरीक्षण में भी बंदियों के पास से कुछ नहीं मिलता। फिलहाल वह मामले को दिखवाएंगे।
दबंगों ने जेसीबी चालक को पीटा
संडवाचंद्रिका। दबंगों ने जेसीबी चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रविवार की शाम जेसीबी से गड्ढा खोदने जा रही थी। रास्ते में बाल्टी जेसीबी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे नाराज दबंगों ने चालक सोनू व संजय निवासी रायबरेली को मारपीट कर घायल कर दिया। चालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
प्रतापगढ़। घर जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी मोनू उर्फ इसरार पुत्र सईद को शनिवार की शाम सामान खरीदने शहर की ओर आ रहा था। रास्ते में जहीर समेत अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के दौडने पर उसकी जान बची। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।