{"_id":"5b420b4b4f1c1b0b278b5302","slug":"131531054923-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लगे बाड़ के करंट से वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में लगे बाड़ के करंट से वृद्धा की मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूकेलिप्टस के पेड़ों की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए बाड़ में अवैध रूप से दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों की रखवाली के लिए तार का बाड़ लगाया हुआ है। बाड़ में रात के समय बिजली का करंट दौड़ा दिया जाता था। रविवार की सुबह पड़ोस की रहने वाली गुजराती देवी (65) शौच के लिए जा रही थी। वीरेंद्र के खेत के पास लगे बाड़ वाले तारों से गुजराती का हाथ छू गया। जिससे मौके पर ही उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। कुछ देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोग दंग रह गए। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के बेटे दिनेश कुमार धुरिया की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।