{"_id":"594bd44b4f1c1b60668b46cd","slug":"131498141771-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी 19-12-29","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी 19-12-29
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी
डीएम-एसपी से मिलकर सुनाई पीड़ा, सीओ सिटी को सौंपी गई जांच
काला जादू से लड़कियों को वश में करने का लगाया जादूगर पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
दुष्कर्म की शिकार महिला को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी इंसाफ नहीं मिला। इससे खफा होकर परिवार के लोगों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि उन लोगों को न्याय न मिला तो वे आत्मदाह कर लेंगे। जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शहर में जादू का प्रोग्राम दिखाने वाला जादूगर लड़कियों को काले जादू से अपने जाल में फंसाता है और उन्हें सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल देता है। अधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
नगर कोतवाली की रहने वाली एक युवती शहर में सेक्स रैकेट का धंधा करने वालों की गिरफ्त में आ गई थी। उसकी आबरू पर डाका डालने के साथ ही उसके जिस्म को इलाहाबाद समेत अन्य शहरों में बेचा गया। शिकायत के बाद दिल्ली के गोविंदपुरी में मुकदमा दर्ज हुआ। वहां से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के लिए भेजा गया, लेकिन यहां मामले को दबा दिया गया। दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि शहर में आकर जादू दिखाने वाले एक जादूगर ने उसके ऊपर काला जादू किया। वह गांव की लड़कियों को अपने वश में करने के बाद सभी को सेक्स रैकेट के धंधे में उतार देता है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस जांच कर कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी सुलह के लिए उसके पीछे पड़े हुए हैं। आए दिन उसे डराया धमकाया जाता है। एक महिला आरोपी जेल में निरुद्ध है। अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे लोग सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे। एसपी ने सीओ सिटी को मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया।