फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बाइक चोर को रंगे हाथ दबोचा

बाइक चोर को रंगे हाथ दबोचा

Sun, 10 Jun 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोर को रंगे हाथ दबोचा
बाइक चोरी कर भागे चोर को लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया। थाने का सिपाही उसे पकड़ने में घायल हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र के अहिना निवासी ललित पाल अपने बड़े भाई लाल प्रताप पाल की बाइक लेकर रविवार को सराय हरिनारायण चौराहे पर कपड़ा खरीदने आया था। वह दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर कपड़ा खरीदने लगा। कुछ देर बाद वह बाहर निकला तो उसकी बाइक गायब थी। वह पुलिस को सूचना देने थाने पर पहुंचा। तभी लोगों ने उसकी बाइक एक आदमी को ले जाते हुए देख लिया। लोगों ने उसका पीछा कर सीएचसी के करीब दबोच लिया। चोर को पकड़ने के दौरान सिपाही घायल हो गया। पकड़ा गया युवक टिकरी का रहने वाला है। पुलिस ने ललित की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed