{"_id":"5cb73551bdec22140a176e9a","slug":"11555510609-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
पति गया था टेंपो चलाने, घर में अकेले थी विवाहिता
तीन साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचयतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
नगर कोतवाली के कृषि भवन कांशीराम कालोनी में रहने वाले जाकिर ने तीन साल पहले सानिया के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कालोनी में रहने लगे। बुधवार की सुबह जाकिर टेंपो चलाने चला गया। दोपहर में लौटा तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी सानिया ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने खिडक़ी से भीतर देखा। कमरे का नजारा देख वह चीख पड़ा। भीतर सानिया की लाश दुपट्टे के सहारे हुक से लटक रही थी। रोशनदार के सहारे भीतर घुसकर युवक ने दरवाजा खोला। लोगों ने शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय सानिया की दो साल की बेटी रूही अपने ननिहाल गई थी।