{"_id":"57619e944f1c1b4a2511c911","slug":"11-lakh-ki-loot-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटते रहिए, कुछ नहीं करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटते रहिए, कुछ नहीं करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की पुलिस बदमाशों के आगे पसीना छोड़ रही है। तभी तो सरकारी खजाना लगाता लुटता जा रहा है और पुलिस अफसर चैन की बंशी बजा रहे हैं। केवल मौके का निरीक्षण व वाहनों की चेकिंग कराकर बदमाशों की धरपकड़ का राग अलापना ही पुलिस अफसरों के बूते की बात रह गई है। जिले की पुलिस बदमाशों के आगे पूरी तरह से घुटना टेकती नजर आ रही है। सरकारी खजाना लुटने के बाद भले ही कुछ दिनों तक पुलिस लोगों की निगाह में हाथ पैर मार लेती हो। लेकिन बाद में पुलिस केवल औपचारिकता ही निभाती है। एक वर्ष पूर्व रोडवेज परिसर से बदमाशों ने कैशियर की गोली मारकर हत्या करने के बाद दस लाख रुपये लूट लिए थे।
क्राइम ब्रांच ने बदमाशों को पकड़ने का दावा किया लेकिन उसका दावा किसी के गले नहीं उतरा। 31 मार्च को बदमाशों ने नगर कोतवाली के महुली स्थित एआरटीओ कार्यालय में घुसकर कर्मचारी रज्जन प्रसाद को गोली मारने के बाद 22 लाख रुपये लूटकर भाग निकले। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस अफसर लापरवाही बरतने वाले मातहतों पर कार्रवाई के बजाय उनकी पीठ ही थपथपाते रहे। जिसका नतीजा यह रहा कि बदमाश संग्रामगढ़ थाने के करीब ही दुस्साहस का परिचय देते हुए 11 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कुछ दिनों तक अफसर थानेदार व सीओ से पूछताछ करते रहेंगे। कुछ संदिग्ध लोगों की धरपकड़ भी की जाएगी। बाद में लेनदेन कर उन लोगों को छोड़ भी दिया जाएगा। इसके बाद सरकारी खजाना लूटने की घटना ठंडे बस्ते में चली जाएगी।