फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रात में प्रेमिका के घर में रंगरेलियां मनाते धराया युवक 18-21-35

रात में प्रेमिका के घर में रंगरेलियां मनाते धराया युवक 18-21-35

Fri, 11 Aug 2017 06:51 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
रात में प्रेमिका के घर में रंगरेलियां मनाते धराया युवक 18-21-35
सगरा सुंदरपुर। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर में रात को रंगरेलिया मनाते पड़ोस के एक युवक को ग्रामीणाें ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद ग्रामीणाें ने पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से पड़ोस के युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार रात मौका मिलते ही युवक छत से प्रेमिका के घर में घुस गया। इसी बीच किसी ने देखा तो ग्रामीणाें को सूचना दे दी। प्रेमिका के घर में लोग चुपके से घुसे और प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। प्रेमिका को डांटने के बाद ग्रामीण युवक को लेकर घर बाहर आ गए। बाहर निकलते ही ग्रामीणाें ने प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणाें ने पुलिस को सूचना दे दी। रात में ही पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी ने ग्रामीणाें व पुलिस कर्मियाें से इज्जत की दुहाई देकर छोड़ने की प्रार्थना की, लेकिन उसकी किसी ने एक न सुनी। पुलिस उसे लेकर कोतवाली चली आई और हिरासत में रखकर पूछताछ की गई। कोतवाल का कहना है कि ग्रामीणाें ने युवक को रंगरेलियां मनाते पकड़ा है। उसे पूछताछ के लिए रोका गया है। जिसके घर से उसे ग्रामीणाें ने दबोचा है अभी उसकी ओर से तहरीर नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed