{"_id":"9c8fb22a942179a3f54835e4c9a09355","slug":"crime-news-hindi-news-781","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष के चालक ने ढाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष के चालक ने ढाया कहर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल के वाहन चालक ने अपने पड़ोसी मुसहरों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित कुनबा इंसाफ के लिए जिलाधिकारी आवास आ पहुंचा। देर शाम तक वे इंसाफ के लिए वहीं डेरा जमाए रहे।
जेठवारा थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी संडवा खास निवासी गेंदालाल मुसहर पुत्र बाबूलाल का रास्ते को लेकर पड़ोसी अख्तर अली उर्फ बब्बू से विवाद चला आ रहा था।
आरोप है कि बब्बू सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल का वाहन चालक है। शनिवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बब्बू पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर गेंदालाल को पीटने लगे। उसे बचाने दौड़े भाई भोला, वासुदेव, सोनू, किरन, निर्मला देवी और सोनू भी लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। गांव के लोगों के बीच-बचाव पर उनकी जान बची।
हालांकि मारपीट में बब्बू पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। वे शिकायत करने थाने जाने लगे तो रास्ते में विरोधी बैठ गए। इससे लहूलुहान मुसहरों का कुनबा दूसरे रास्ते से इंसाफ के लिए जिलाधिकारी आवास आ पहुंचा। वे डीएम आवास के बाहर बैठकर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग करने लगे, लेकिन देर शाम तक उनकी सुनने वाला कोई नहीं पहुंचा। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह इलाहाबाद में आयोजित बैठक में शामिल होने गए थे। गेंदालाल का आरोप था कि सपा जिलाध्यक्ष का वाहन चालक होने के कारण बब्बू व उसके परिवार ने उन लोगों का जीना दूभर कर रखा है। एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। दोनों पक्षोें से दो लोग हिरासत में भी हैं।
विज्ञापन
गेंदालाल का आरोप गलत है। अख्तर उनका वाहन चालक नहीं है। मारपीट से उनका कोई लेना-देना नही है। गांव का यह विवाद उनके सामने भी नहीं आया था।
भैयाराम पटेल, सपा जिलाध्यक्ष