{"_id":"584afd2c4f1c1be15944b2c2","slug":"crime-near-shekhpur-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती करने गए बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिनैती करने गए बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी से छिनैती करने गए बाइक सवार युवकों को शोर शराबे पर पहुंचे ग्रामीणों ने धुन दिया। दो साथी भाग निकले। हालांकि पकड़े गए युवक ने जीदारी दिखाते हुए तमंचा निकालकर तान दिया। ग्रामीणों ने तमंचा भी छीन लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। रात में पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और सुबह पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी गुलजार अहमद पुत्र कल्लू कपड़ा व्यवसायी है। वह गुरुवार रात गांव के ही आरिफ पुत्र जानमोहम्मद के साथ घर की तरफ जा रहा था। कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक चौराहे के पास तीन लोगों ने उसे तमंचा सटा दिया। नकदी छीनने का प्रयास करने लगे। मौका पाकर आरिफ धीरे से निकला और गांव की तरफ जाकर लोगों को यह बात बताई। ग्रामीणों ने सभी को घेर लिया। बाइक से दो लोग तो भाग निकले मौके पर एक युवक लोगों की पकड़ में आ गया। उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को फोन कर दिया। पकड़े गए युवक ने लोगों ने तमंचा तान दिया। पुलिस ने गुंलजार अहमद की तहरीर पर छिनैती के प्रयास और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यही नहीं शुक्रवार को पकड़े गए युवक का पुलिस ने चालान कर दिया।