{"_id":"587d11ab4f1c1b3603eff54f","slug":"crime-near-nauhar-hussainpur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ के जवान पर धारदार हथियार से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ के जवान पर धारदार हथियार से हमला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर गांव के पास आरपीएफ जवान को बाइक सवार तीन लोगों ने रोक लिया। जान से मारने की नियत से उस पर फायर झोंक दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर पर उसका बेटा और रिश्तेदार पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर गांव निवासी सुशील सिंह (48) पुत्र नन्हू सिंह आरपीएफ में है। इन दिनों उसकी ड्यूटी प्रतापगढ़ में चल रही है। सोमवार देर रात वह ड्यूटी से छूटने के बाद बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही घर के करीब पहुंचा कि बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। पहले उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर पर उसका बेटा मनीष और रिश्तेदार टिंकू दौड़े तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भाग निकले। मनीष की मानी जाए तो एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस बीच आरोपी भाग निकले थे। पुलिस घायलों को अस्पताल तक नहीं पहुंचाई और लौट गई। परिजन उन्हें निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।