फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime near lohia park

पीएम की होर्डिंग जलाने पर हंगामा

Tue, 06 Dec 2016 12:18 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के लोहिया पार्क के करीब लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंग रविवार रात अराजकतत्वों ने जला दी। इसे लेकर सोमवार सुबह हंगामा हो गया। भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



पंचमुखी मंदिर और लोहिया पार्क के बीच में भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के विकास कार्यों की एक होर्डिंग लगाई थी। जिसमें रविवार की रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। इससे होर्डिंग आधी जल गई। सोमवार की सुबह लोगों को होर्डिंग जली मिली। इसे लेकर लोग नाराजगी जताने लगे। देखते ही देखते भाजपा, विहिप के नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए। वे पीएम की होर्डिंग जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। खबर पर कोतवाली पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की टीम पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद संदेह जताने पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व प्रशासनिक अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। इस मौके पर गणेश नारायण मिश्र, संजय सिंह, राजेश सिंह, मनोज मिश्र, चंदन सिंह, चंद्रप्रकाश कौशल, राज साहू, राम आसरे पाल, विजय कुमार मौर्य, विक्रम भूपेंद्र सिंह, मनीष मारूत ने होर्डिंग्स जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। चेताया कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed