फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime near krishi bhawan

गुंडाटैक्स को लेकर अंधाधुंध फायरिंग

Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime near krishi bhawan
crime
कृषि भवन के पीछे जुए के खेल में गुुंडा टैक्स को लेकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार रात कटरा रोड पर जमकर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे वहां भगदड़ मच गई। बदमाशों ने डंडों से दो कार व तीन बाइकों के शीशों को चकनाचूर कर दिया। पांच मिनट तक फायरिंग व तोडफ़ोड़ से दहशत फैलाने वाले बदमाश शहर की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन



शहर के कटरा रोड पर कृषि भवन के करीब मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे दर्जन भर नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे। वे अलग-अलग स्थानों पर बाइक खड़ा करने के बाद किसी को खोजने लगे। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो नकाबपोश बदमाशों ने शिवजीपुरम के रहने वाले एक युवक को मारने के लिए दौड़ाया। वह जान बचाने के लिए मोहल्ले की ओर शोर मचाते हुए भाग निकला। दूसरे युवक को दौड़ाया तो वह कृषि भवन की ओर भागा। यह देख नकाबपोश बदमाशों ने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। करीब पांच मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग बदमाश करते रहे। इस दौरान उन्होंने डंडों से दो कार व तीन बाइकों के शीशों को चकनाचूर कर दिया। इससे दौरान भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



घटना की छानबीन के दौरान ही सीओ सिटी शशि शेखर दीक्षित पहुंचे। बदमाशों के हमले में शिवजीपुरम के रहने वाले हिमांशु की कार भी चपेट में आ गई। बताते हैं कि वह कार सडक़ के किनारे पार्क कर बैडमिंटन खेलने गया था। इस बात की चर्चा होती रही कि कृषि भवन के पीछे बाग में काफी दिनों से जुआ हो रहा है। जुए के अड्डे से रंगदारी की मांग भुलियापुर के रहने वाले शातिर बदमाश कर रहे थे। गुंडाटैक्स न मिलने के कारण ही बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की। कोतवाली पुलिस घटना को बदले की भावना से जोडक़र देख रही है। कुछ दिनों पहले केपी कालेज के पास हुई फायरिंग की घटना से घटना जोड़ रही है। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed