फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime near chilbila

बेखौफ बदमाशों ने हाईवे पर लूटा लोहा लदा ट्रक

Tue, 06 Dec 2016 12:34 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime near chilbila
crime
पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर लोहा लदा ट्रक लूट लिया। चालक व खलासी को सुलतानपुर में छोड़कर बदमाश भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



इलाहाबाद के  उतरांव थाना क्षेत्र के माधो का पूरा निवासी सुरेश पांडेय का ट्रक बलरामपुर निवासी विजय कुमार तिवारी चलाता है। उसके साथ ट्रक पर विमल प्रजापति रहता था। सुरेश की मानें तो रायपुर से लोहा लादकर ट्रक फैजाबाद जा रहा था। 4/5 दिसंबर की रात ट्रक लेकर चालक विजय कुमार इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर चिलबिला के करीब पहुंचा। सरायदली मोड़ के करीब बिना नंबर की बोलेरो ओवरटेक कर सामने आ गई। जिसके चलते चालक ने ट्रक रोक दिया। ट्रक रुकते ही राजमार्ग पर बोलेरो से आधा दर्जन बदमाश उतरे। वे ट्रक पर जबरन सवार हो गए। ट्रक चालक व खलासी को पहले मारापीटा और बाद में दोनों को तमंचा सटाकर आंखकर पर पट्टी बांध दिया। दोनों बगल सीट पर बैठाने के बाद एक बदमाश ट्रक चलाने लगा। कुछ बोलेरो में चले गए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह चालक व खलासी सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के सोनावां में सूनसान स्थान में मिले। चालक ने स्थानीय लोगों को पूरी बात बताई। इसके बाद मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। ट्रक लूटने की खबर मिलते ही सुरेश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश करने लगी। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर अभी नही मिली लेकिन खबर मिलने पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed