फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime near bachil village

पुलिस चौकी के पास ट्रक चालक को चाकू मारकर 20 हजार लूटे

Sat, 01 Jul 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 01 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime near bachil village
rupee shimla
राजगढ़ नगर कोतवाली की भुपियामऊ चौकी से सौ मीटर दूर इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित पूरे बाछिल गांव के पास शुक्रवार भोर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक चालक को चाकू मार दिया। इससे वह घायल हो गया। बदमाश उसके पास रहे बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। चंद कदम दूरी पर घटना होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। घायल चालक ने किसी तरह चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई तो पुलिस पसीना पसीना हो गई। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने इलाहबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सराय बहेलिया पूरेनारायनदास निवासी लल्लू मिश्र (28) पुत्र राधेश्याम ट्रक चालक है। वह चांदपुर प्रधान ननकू का ट्रक चलाता है। गुरुवार की रात इलाहाबाद से ट्रक पर गिट्टी लादकर वह प्रतापगढ़ आ रहा था। भोर में भुपियामऊ चौराहे से सौ मीटर आगे पहुंचते ही ट्रक का टायर फट गया। इस पर लल्लू टायर बदलने लगा। आरोप है कि इसी बीच आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश पहुंच गए और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाश उसके पास रहे बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। किसी तरह वह भुपियामऊ चौकी पहुंचा। उसे खून से लथपथ देखकर पुलिस दंग रह गई। घटना की जानकारी लेते हुए भुपियामऊ पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने ट्रक चालक को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed