{"_id":"571fae464f1c1bfb4ca918c4","slug":"crime-in-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत सूचना पर पुलिस ने ढाई घंटे रोके रखा वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत सूचना पर पुलिस ने ढाई घंटे रोके रखा वृद्धा का शव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव को पुलिस ने थाने पर रूकवा लिया। परिजनों ने बताया कि वृद्धा की मौत स्वाभाविक हुई है, लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। बाद में एसपी से बात करने के बाद शपथ पत्र लेकर शव को जाने दिया गया। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश रहा।
जेठवारा थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा विकरा गांव निवासी जड़ावती देवी (60) पत्नी राजनाथ की मौत सोमवार को हो गई थी। बताते हैं कि उसके पति की भी हालत ठीक नहीं है। परिजन रिश्तेदारों के लिए शव को रातभर घर पर ही रोके रहे और सुबह सभी के साथ श्रृंगवेरपुर के लिए लेकर रवाना हुए। शव लेकर परिजन विहार पहुंचे ही थे कि जेठवारा थाने से फोन आया कि शव को लेकर थाने आ जाएं। इस पर परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और कारण पूछा।
इस पर एसओ ने बताया कि 100 नंबर पर किसी ने महिला को जहर देकर मारने की बात कही है। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए। जानकारी पर घर की महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। इस दौरान एसपी से बात कर परिजनों ने बताया कि वृद्धा की मौत स्वाभाविक हुई है। एसपी के आदेश पर एसओ ने परिजनों से एक शपथ पत्र लेकर शव को जाने दिया। इस सब में करीब ढाई घंटे शव थाने पर रोक कर रखा गया। इससे परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश दिखा।