फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in umapur village

तीन घरों से उड़ाया लाखाें का माल

Thu, 27 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोरों ने उमापुर में तीन घरों में परिजनाें का नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों का माल उडे़। घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। तीन घरों में चोरी की घटना पर कोतवाल ने जानकारी से ही इनकार कर दिया। इससे पुलिस की गश्त पर ही सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के उमापुर गंाव में मंगलवार की रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाआें का अंजाम देकर पुलिस के खौफ को चुनौती दे डाली। चोर सबसे गांव के रामसुमेर यादव के घर में दाखिल हुए और सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात व दस हजार नकदी ले उड़े। इसके बाद चोर बगल में बने उसके भाई तीरथराज यादव के घर से परिजनों को नशीला पदार्थ सुघांने के बाद हजारों की नकदी व लाखों का जेवर उड़ा दिया। इसी तरह बेखौफ चोरों ने गांव के स्वामीनाथ यादव के घर पर भी धावा बोला और भीतर रखा सत्तावन हजार रुपये ले भागे।
विज्ञापन


परिजनो का दावा है कि सभी घटनाआें के चोरों ने परिजनों का कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया, जिससे वह सुबह तक बेहोशी की दशा में ंरहे। बाद में किसी तरह उनकी नींद टूटी तो घर में आलमारी व बक्से टूटे मिले और सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। पीड़ित पक्ष की ओर से सामूहिक रूप से कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने लेने से इंकार कर दिया। इसके चलते तीरथराज यादव ने दोबारा तहरीर देकर चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। बेखौफ हुए चोराें ने पुलिस को चुनौती देते हुए लाखों का उड़ाकर गश्त के दावे की हवा निकाल दी है। ताबड़तोड़ तीन घटनाआें से जहां पुलिस गश्त के दावे पर सवाल है, वहीं ग्रामीण चोरों के खौफ से बेहाल हैं। कोतवाल का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed