{"_id":"59dbc7fc4f1c1bce538b6988","slug":"crime-in-shivjipuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शिवजीपुरम में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहीं कोतवाल का कहना है कि घटना संदिग्ध है। युवक के कमरे से दवाओं का पर्चा मिला है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवजीपुरम निवासी दीपक उर्फ राजन शर्मा (26) पुत्र मुन्ना शर्मा सोमवार को अपने घर में था। अचानक फायर की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के मौके पर पहुंचे। देखा तो राजन खून से लथपथ है और दर्द से कराह रह था। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। गोली उसके पेट में दाहिने तरफ लगी थी और बायीं तरफ पार हो गई थी। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने घायल व उसके पिता से बातचीत करने की कोशिश की। घायल राजन ने बताया कि वह गेट के पास खड़ा था। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और उसे गोली मारकर भाग गए। जबकि इस बात की भी चर्चा थी कि राजन को कमरे में गोली लगी है। शहर कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ के बाद कमरे की तलाशी ली। जहां से कोई असलहा या खोखा नहीं मिला। कोतवाल ने बताया कि घटना संदिग्ध है। कमरे से दवाओं का पर्चा मिला है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी घटना की जांच की जा रही है।