{"_id":"57bdee244f1c1b7c11d4f3a8","slug":"crime-in-sangipur-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
girl raped and sold
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकाें पर गांव की एक किशोरी को जबरन घर के भीतर ले जाकर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ बोलने को कह रही है। किशोरी से गैंगरेप की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
17 अगस्त को दिन में सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब सत्रह वर्षीय एक लड़की अपने घर के सामने हैंडपंप के पास नहा रही थी। आरोप है कि पड़ोस के तीन युवक एक अज्ञात साथी के साथ यहां पहुंचे और किशोरी को जबरन उसके घर में उठा ले गए। यहां बारी-बारी से चारों ने उसके साथ दुराचार किया। गैंगरेप के बाद आरोपी किशोरी को धमकी देते हुए चले गए। परिजनों के घर आने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद लोकलाज के भय से पुलिस से शिकायत नहीं की गई।
बुधवार को किशोरी अचानक परिजनों के साथ थाने पहुंच गई और चारों युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच सीओ वीआर प्रेमी करेंगे। एसओ गया प्रसाद शुक्ल से कई बार बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल पहुंच से बाहर बताता रहा। सीओ वीआर प्रेमी ने बताया कि जांच के लिए गांव गए थे। किशोरी मेडिकल के लिए गई थी। घटना हुई है, रेप है या गैंगरेप मेडिकल के बाद ही सही बताया जा सकता है।