फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in rawatpur

जमीन के विवाद में तीन लोगों को मारी गोली

Tue, 17 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में सोमवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। हमलावरों ने बीचबचाव करने के लिए दौड़े युवक के चाचा और चचेरे भाई पर भी फायर झोंक दिया। करीब आठ से दस राउंड फायरिंग की गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी तीनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक महिला को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। घटनास्थल का एएसपी पश्विमी ने निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। हमलावरों में हाथरस सिविल कोर्ट का एक पेशकार भी शामिल है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी निवासी अरविंद पुत्र कृष्णदेव शुक्ला अपने भाई अखिलेश व परिवार के साथ नवासे में रावतपुर में रहता है। उसका पड़ोसी अनुराग पांडेय (24) पुत्र संतोष पांडेय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार की रात विवादित जमीन पर बनी अनुराग की पुरानी दीवार गिरा दी गई। इस मामले को लेकर सोमवार की सुबह अनुराग व उसके परिवार के लोग उलाहना देने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दीवार गिराने को लेकर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी।  अचानक अखिलेश व उसके भाई हाथरस सिविल कोर्ट में पेशकार अरविंद ने तमंचे से अनुराग को गोली मार दी। शोरशराबा व फायर की आवाज सुनकर अनुराग के चाचा विजय कुमार पांडेय (54) व चचेरा भाई सूर्यप्रकाश पांडेय (21) पुत्र ललित पांडेय दौड़े। विजय की मानें तो अरविंद व अखिलेश ने उनके ऊपर भी फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय की जांघ और अनुराग के दाहिने पैर में गोली लगी। जबकि सूर्य प्रकाश के पसली के करीब दो गोलियां लगी हैं। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद घायलों को लेकर लोग अस्पताल भागे। जिला अस्पताल में इलाज के बाद डाक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर बताते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूर्य प्रकाश की हालत नाजुक बनी हुई है। एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि गोली मारने वालों में अखिलेश के साथ उसका भाई अरविंद भी शामिल था। अरविंद हाथरस जनपद में सिविल कोर्ट में पेशकार बताया जा रहा है। हमला करने वाले अखिलेश, अरविंद, साधना और संजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साधना को हिरासत में ले लिया गया है। 20 साल पहले से आकर रहने लगे थे ननिहाल में ः जेठवारा थाना क्षेत्र के रावतपुर निवासी रामनारायण पांडेय की बेटी निर्मला थी। बेटा न होने के कारण उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति बेटी को दे दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब बीस साल पहले आकर अरविंद परिवार के साथ रहने लगा। कुछ वर्ष पूर्व जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed