फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in raniganj and kandhai area

मोबाइल की दुकान में लगाई सेंध, दो लाख नगदी व कूपन उड़ाए

Sun, 25 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे ने चोरों का काम आसान कर दिया है। चोरों ने रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान और कंधई में मेडिकल स्टोर से लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन तक सिमटी हुई है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर दुर्गागंज निवासी फूलचंद्र केसरवानी ने बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान में सेंध लगाया और भीतर घुस गए। काउंटर में रखे एक लाख से अधिक रुपये, मोबाइल, रिचार्ज कूपन समेत अन्य सामान लेकर रंपत हो गए। शनिवार की सुबह बाजार के लोगों को जानकारी हो सकी। फूलचंद्र भी दुकान पर पहुंचा तो भीतर का नजारा देख दंग रह गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथ का पूरा निवासी राजकुमार यादव ने फतनपुर में सहज जनसेवा केंद्र खोल रखा है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान के भीतर से कैमरा, लैपटाप व एक हजार रुपये नगद चुरा ले गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। दूसरी ओर कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब ही गंगहेटी निवासी शैलेष ने मेडिकल स्टोर खोल रखा है। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर बंद कर वह अपने घर चला गया। चोरों ने रात में दुकान के भीतर सेंध लगा दी। चोर दवाओं के साथ ही गल्ले में रखा 3 हजार रुपया उड़ा दिया। शनिवार की सुबह शैलेश को जानकारी हो सकी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की और लौट गई। ठंड के साथ ही चोरी की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed