{"_id":"582766d34f1c1b7304b395d3","slug":"crime-in-raipur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पत्नियों के चक्कर में फंसे मियां, हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्नियों के चक्कर में फंसे मियां, हुई मारपीट
प्रतापगढ़
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बीवियों के चक्कर में एक युवक बुरी तरह फंस गया। एक युवती के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। बाद में घरवालों के कहने पर उसने दूसरी युवती से भी शादी कर ली। मामले की जानकारी होने के बाद प्रेम विवाह करने युवती गांव पहुंची तो युवक ने उसकी और उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। घायल लोग कोतवाली आए और देर शाम तक पुलिस हिरासत में बैठे रहे। बाद में वह घर चले गए।
नगर के रायपुर गांव निवासी महेन्द्र विक्रम पटेल पुत्र राम जतन अपनी रिश्तेदारी कोटिया थाना सरपतहा आया जाया करता था। यहां उसकी दोस्ती कांती पुत्री बरसाती के साथ हो गई। प्रेम आगे बढ़ा तो उसने 9 जून को कांति के साथ शादी रचा ली और उसे लेकर सियाराम कालोनी प्रतापगढ़ में रहने लगा। बाद में घरवालों की मर्जी से दूसरा विवाह भी कर लिया। पहले तो कांति को इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन जब उसे धीरे धीरे पता चला तो वह अपने भाई अर्जुन, करन, रामबरन व पिता संग रायपुर गांव आ गई। यहां उसे पता चला कि महेन्द्र ने तो उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी रचा ली है। ऐसे में जब उसने हक मांगा तो महेन्द्र के पिता व परिजनों ने उसके भाई अर्जुन, करन आदि की जमकर पिटाई कर दी। शोरशराबा हुआ तो कोतवाली पुलिस आ गई और घायलों का इलाज कराने के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। लेकिन देर शाम तक पुलिस ने जब कार्रवाई के नाम पर केवल टालमटोल किया तो पीड़ित युवती व उसके परिजन वापस अपने घर लौट गए।