{"_id":"58fa5bd24f1c1b9c5c8b4916","slug":"crime-in-rahiteekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियाें से भरी गाड़ी समेत दो तस्कर धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियाें से भरी गाड़ी समेत दो तस्कर धराए
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप पर लादकर मवेशियाें को बेचने ले जा रहे दो पशु तस्कराें को पुलिस ने दबोच लिया। उदयपुर थाने के दरोगा गया प्रसाद शुक्ल हमराहियाें के साथ गश्त पर निकले थे। राहाटीकर चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, इस दौरान दस बजे करीब एक पिकअप लोडर पर पांच मवेशी लादकर दो युवक अगई की ओर से आते दिखे। पुलिस को देखकर दोनाें पिकअप मोड़कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इस पर मवेशी समेत पिकअप कब्जे लेकर पुलिस थाने आ गई। यहंा सख्ती से पूछताछ की गई तो गिरफ्त में आए युवकाें ने बताया कि वह मवेशियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मुताबिक पकड़े गए युवकाें का नाम विकास मौर्य व राहुल सिंह है और दोनाें रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के लहुेरपुर के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस के कार्रवाई करते हुए दोनाें आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन