{"_id":"58d6b6cd4f1c1b1a191a273b","slug":"crime-in-prithviganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़खानी भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़खानी भाई को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज इलाके में भाई के साथ परीक्षा देने जा रही छात्रा के साथ दो छात्र अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवकों को कोतवाली उठा लाई है।
पृथ्वीगंज स्थित श्वेता गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक हाईस्कूल की छात्रा अपने भाई के साथ शनिवार को परीक्षा देने जा रही थी। स्कूल के पहले ही दो युवक उसके भाई को रोक लिए और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। अश्लील कमेंट करने लगे। छात्रा के भाई ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। आरोपी युवक भी परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों आरोपी युवकों को कोतवाली उठा लाई, उनसे पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।