{"_id":"59da701f4f1c1b68678b4b38","slug":"crime-in-panigo-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार हजार की नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार हजार की नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। साढ़े चार हजार रुपये के नकली नोटों के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों युवको को हिरासत में लेकर थाने गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुसुवापुर गांव निवासी दो युवक रविवार की शाम मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनिगौ बाजार गए थे। दोनों युवक बाजार के रहने वाले व्यापारी के पास पहुंचे और कहा कि उनके पास छुट्टे रुपये हैं। उन्हें बड़े नोटों की जरूरत है। व्यापारी का आरोप है कि दो हजार रुपये की नोट दोनों युवकों को थमाने के बाद उनसे सौ-सौ रुपये के 20 नोट ले लिए।
इस बीच व्यापारी को सौ-सौ के नोट नकली लगे। चेक करने पर नोटें नकली निकलीं। व्यापारी दोनों युवकों को रुपये लौटाने लगे। जिसे लेने से दोनों युवक इंकार करने लगे। बातचीत के दौरान व्यापारी समेत बाजार के लोगों ने दोनों को दबोच लिया। उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 24 सौ रुपये और मिले। बरामद नोट नकली थे। इस बीच बाजार के लोगों का जमघट लगा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में नवाबगंज एसओ ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है।