फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in nagar palika office

महिला सभासद को दौड़ाकर पीटा

Sat, 22 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 22 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime in nagar palika office
crime
नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को भैरोपुर वार्ड की सभासद जानकी देवी को सफाईकर्मी ने साथियों संग दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान  बाहरी लोगों को देख परिसर में मौजूद सभासद भी भड़क उठे और बाहरी लोगों को दूर      तक दौड़ाया। कर्मचारियों के विरोध पर हमला करने वाला सफाईकर्मी भाग निकला।
विज्ञापन



शहर के भैरोपुर वार्ड की सभासद जानकी देवी का शुक्रवार की सुबह सफाईकर्मियों को लेकर प्रभारी सुपरवाइजर से विवाद हो गया था। इसकी शिकायत लेकर सभासद जानकी देवी नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार यादव से सफाईकर्मी के अभद्रता करने की शिकायत की। तभी सफाईकर्मी आ गया। वह कार्यालय में भी सभासद से उलझ गया। ईओ ने उसे फटकार कर कार्यालय से भगाया। कुछ देर बाद सभासद उमेश कुमार, इश्तियाक, अख्तर राईन, पूर्व सभासद अनुराग खंडेलवाल पहुंचे। ईओ से प्रकरण को लेकर सभासदों की बातचीत चल रही थी। तभी सफाईकर्मी सालिकराम फिर कार्यालय में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पूछताछ के दौरान सफाईकर्मी और सभासद के बीच हाथापाई होने लगी। यह देख अन्य सभासदों ने बीचबचाव किया। जैसे ही सभासद बाहर निकलीं कि सफाईकर्मी उनसे भिड़ गया। तभी सफाईकर्मी के कई बाहरी साथी चेहरा बांधकर वहां पहुंच गए। सभी सभासद पर हमलावर हो गए। यह देख परिसर में मौजूद सभासद बाहरी हमलावरों को दौड़ा लिए। इस दौरान सफाईकर्मी ने महिला सभासद को पीटने के बाद धक्का देकर गिरा दिया। यह देख परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बाहरी लोगों को सभासदों व कर्मचारियों ने गेट के बाहर भगाया। जमीन पर गिरी सभासद को उठाकर बेंच पर लेटाया गया। इस मामले में देर शाम तक दोनों पक्षों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed