{"_id":"577ff2c94f1c1b62437f9b69","slug":"crime-in-lalganjkotwali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में मिला विवाहिता का जला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में मिला विवाहिता का जला शव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सरदार का पुरवा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगाें ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। देर रात घटना की बाबत तहरीर दे दी गई।
लालगंज के कोटिला सराय नारायन सिंह निवासी नादिर की पुत्री विटाना की शादी क्षेत्र के पुरवारा के सरदार का पुरवा निवासी मो. निसाद के साथ 2008 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद विटाना ने पुत्री को जन्म दिया। लेकिन, दो साल पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई। वह पति के साथ सरदार का पुरवा में रहती थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की भोर में पांच बजे निसाद नमाज पढ़ने के लिए कमरे से चला गया। इसके बाद विटाना ने कमरा भीतर से बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। बाद में उसका पति वापस लौटा। बहुत देर तक दरवाजा बंद देख अनहोनी की शंका हुई। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। यह देख उसने आसपास के लोगों के बुलाया और दरवाजा तोड़वाया तो सामने विवाहिता का जला हुआ शव पड़ा था।
इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीेड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मामला संदिग्ध देख शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। वे पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाने लगे। शव का पीएम कराने जिला अस्पताल चले जाने से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत का कारण साफ हो सकेगा। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। देर रात मामले की तहरीर दी गई है। तहरीर के आधर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।