{"_id":"58b46dd44f1c1bbd56831ff8","slug":"crime-in-kindhauli-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पिटाई से छात्र हुआ बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में पिटाई से छात्र हुआ बेहोश
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में दूसरे की कटर से पेंसिल छीलने पर एक छात्र को शिक्षक ने पीटकर बेहोशी की हालत में पहुंचा दिया। घर पहुंचने पर उसे लहूलुहान देख परिजनों ने पूछा तो उसने पूरी बात बताई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की तो उसने छात्र को ही गलत बताते हुए कार्रवाई का समर्थन किया।
बाबागंज विकासखंड के किंधौली गांव निवासी अमरेश कुमार का बेटा एडिशन (13) कुंडा टाउन क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। वह सोमवार को कक्षा में बैठे सहपाठी से कटर मांगकर पेंसिल छील रहा था। उसकी इस हरकत को उसके शिक्षक ने देख लिया। इसके बाद शिक्षक ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि पिटाई तब तक होती रही जब तक वह गिरकर बेहोश नहीं हो गया। इस दौरन छात्र के हाथ से खून निकलना शुरू हो गया था। कई जगह कट जाने के कारण परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने छात्र से पूछकर शिकायत विद्यालय प्रशासन से की तो विद्यालय प्रशासन ने छात्र की ही गलती बताते हुए कार्रवाई को सही ठहराया। हालांकि परिजनों ने शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।