फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in kandheruwa village

चोरों ने की वृद्धा की हत्या

Sat, 09 Dec 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंधेरूवा गांव में चोरों ने राज खुलने के डर से एक वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। चोर महिला के गले से सोने की चेन निकाल रहे थे। तभी उसकी नींद खुल गई। इससे घबराए चोरों ने उसकी जान ले ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर चोरी और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंधेरूवा गांव निवासी पूना देवी (80) पत्नी पुरई घर के बाहर सोती थी। वह गले में  चांदी की चेन और नाक में सोने की कील पहनती थी। शाम को वह खाना खाकर सोने गई। सुबह वह देर तक नहीं उठी। इस  पर परिजन उसे जगाने के लिए गए। देखा तो वह मृत पड़ी थी। इस पर घर में कोहराम  मच गया। उसके गले पर बने निशान और चेहरे पर खरोंच देख घरवालों को शंका हुई।
विज्ञापन


गले से चेन और नाक की कील गायब थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका के बेटे बंशीलाल की तरफ से अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी व हत्या की तहरीर नवाबगंज थाने में दी गई। तहरीर में आशंका व्यक्त की गई है कि चोरों को वृद्धा ने पहचान लिया था। पहचान खुलने के डर से उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में एसओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया  है। आसपास का ही कोई व्यक्ति आभूषण उतार रहा था। पहचाने जाने पर उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed